Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
मनोरंजन

फाल्गुनी शाह को मिला ग्रैमी, इस गाने के लिए जीता अवॉर्ड

लास वेगास। म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़ी शाम होती है. इस बार के ये अवॉर्ड भारत के लिए भी बेहद खास साबित हुए हैं. लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में इन अवॉर्ड में भारत का नाम भी रौशन हुआ है. न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए बेस्ट चिल्ड्रेन म्यूजिक एल्बम कैटगरी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. फाल्गुनी शाह को ग्रैमी मिलने से उनके फैंस में जश्न का माहौल है और पूरे देश को उनपर गर्व है.

फाल्गुनी शाह को स्टेज पर ‘फालू शाह’ के नाम से भी जाना जाता है. फाल्गुनी शाह ने ग्रैमी अवॉर्ड के साथ अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए थैंक्यू नोट लिखा है. फालू को ग्रैमी 2022 में बेस्ट चिल्ड्रेन म्यूजिक एल्बम कैटगरी में नॉमिनेट किया गया था. उन्होंने पुरस्कार जीता और अपनी ट्रॉफी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं.

फाल्गुनी ने कैप्शन में लिखा, “आज के मैजिक के बारे में बताने के लिए मेरे पास शब्द नही हैं. ग्रैमी प्रीमियर सेरेमनी की शुरुआत में प्रदर्शन करना कितना सम्मान की बात है. हम इस सम्मान के लिए रिकॉर्डिंग एकेडमी को धन्यवाद देते हैं. शुक्रिया!” फालू शाह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और कमेंट सेक्शन में देश-दुनिया के लोग उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए बधाइयां दे रहे हैं.

फालू न्यूयॉर्क में रहती हैं और क्लासिकल इंडियन धुनों को कंटमप्रेरी वेस्टर्न साउंड के साथ मिला कर बेहद शानदार म्यूजिक प्रेजेंट करती हैं. इसी ब्लेंड के लिए उन्हें पहचाना जाता है.  उन्होंने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए एआर रहमान, ‘द सिल्क रोड प्रोजेक्ट’ के लिए यो-यो मा, फिलिप ग्लास और वाईक्लिफ जीन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है.

फालू को पहले भी चिल्ड्रेन म्यूजिक एल्बम कैटगरी के लिए ग्रैमी में नॉमिनेट किया गया है. मुंबई में अपने करियर के शुरुआती वर्षों के दौरान फालू ने जयपुर संगीत परंपरा में और कौमुदी मुंशी के तहत ठुमरी की बनारस शैली में ट्रेनिंग ली. उन्होंने प्रसिद्ध सारंगी / गायक उस्ताद सुल्तान खान से भी संगीत सीखा.

Related Articles

Back to top button