Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

पाकिस्तान से ट्रॉफी लेने से टीम इंडिया ने किया इनकार, BCCI ने दिया 21 करोड़ रूपये का पुरस्कार

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। बीसीसीआई एशिया कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ को टूर्नामेंट में अपराजेय प्रदर्शन पर 21 करोड़ रूपये पुरस्कार देगा। बोर्ड ने दुबई में पाकिस्तान पर एशिया कप फाइनल में जीत के बाद यह घोषणा की। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा ,‘‘ यह एक असाधारण जीत थी और इसलिए जश्न के तौर पर बीसीसीआई ने एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।’’

बोर्ड ने यह नहीं बताया कि किसको कितना पुरस्कार मिलेगा। सैकिया ने कहा ,‘‘वह धनराशि वितरित की जाएगी और यह हमारी टीम, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और भारत के लोगों के लिए एक बड़ा इनाम है। हमें अपने क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ के दुबई में शानदार प्रदर्शन पर बेहद गर्व है।’’

बोर्ड ने इससे पहले अपने विभिन्न सोशल मीडिया पेज पर पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक का जिक्र करते हुए लिखा ,‘‘ तीन झटके, शून्य जवाब। एशिया कप चैम्पियन। संदेश दे दिया गया। टीम और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रूपये पुरस्कार।’’ बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पोस्ट किया ,‘‘ एशिया में अपराजेय चैम्पियन। टीम इंडिया को जीत और पाकिस्तान के खिलाफ 3.0 की बधाई। तिलक वर्मा और कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन। दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन।

वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई नवंबर में आईसीसी की अगली बैठक में एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी के खिलाफ ‘कड़ा विरोध दर्ज’ करेगा जिन्होंने भारतीय टीम द्वारा दुबई में उनसे एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद चैम्पियन टीम को ट्रॉफी ही नहीं दी। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम के इनकार को सही ठहराते हुए कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति से भारतीय टीम ट्रॉफी नहीं ले सकती जो ‘देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा हो।’ भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ अपने देश के गृहमंत्री भी हैं।

सैकिया ने कहा ,‘‘ जहां तक ​​ट्रॉफी का सवाल है, ट्रॉफी वितरण का सवाल है, भारत उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार किया लेकिन इससे उस व्यक्ति को ट्रॉफी और पदक अपने साथ अपने होटल ले जाने की अनुमति नहीं मिल जाती।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह अप्रत्याशित है, बहुत बचकाना है और हम नवंबर के पहले सप्ताह में दुबई में होने वाली आगामी आईसीसी बैठक में आईसीसी के समक्ष बहुत कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।

इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद एक भावुक संदेश देते हुए घोषणा की कि वह टूर्नामेंट की अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों को दान कर देंगे। कप्तान ने कड़ी मेहनत के बावजूद चैंपियन टीम को ट्रॉफी न देने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) पर अपनी निराशा भी व्यक्त की।

 

Related Articles

Back to top button