Breaking
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिल
Breaking Newsराष्ट्रीय

दबे पाँव आने वाला सर्द मौसम, इस बार जल्द हुआ हावी ठंड ज्यादा बढ़ेगी ।

उत्तर प्रदेश : लगातार हो रही मौसम मे तबदीली पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर है, ठंड का एहसास पड़ोसी राज्यो में भी पड़ने लगा है. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है. हालांकि आने वाले 2-3 दिनों में यूपी में तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से बढ़ती ठंड से लोगों को थोड़ी सी राहत मिलेगी. इसके बाद फिर से ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के अंत तक बेहद सर्दी पड़ने की संभावना है. प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा. पिछले दिनों की तुलना में सभी जगहों के मौसम के तापमान में वृद्धि हुई है. देखते हैं यूपी के बड़े शहरों के मौसम का हाल…
लखनऊ
बुधवार की तुलना में लखनऊ में तापमान में बढ़ोतरी हुई है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहने की संभावना है. आर्द्रता 66 से 81 प्रतिशत रह सकता है. लखनऊ की वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब है और 286 दर्ज किया गया है.
वाराणसी
वाराणसी में मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. आज मैक्सिमम तापमान 28 और मिनिमम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी. हालांकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा. बारिश की संभावना नहीं है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 है.
प्रयागराज
प्रयागराज में पारा बढ़ा है. आज मैक्सिमम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी. बाद में मौसम साफ हो जाएगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में है और 307 रिकॉर्ड किया गया है.
कानपुर
कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है. मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी. बाद में मौसम साफ हो जाएगा. कानपुर की वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 है जो बेहद खराब मान जाता है.
गोरखपुर
गोरखपुर में मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. यहां सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी. बाद में मौसम साफ रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. एक्यूआई खराब स्तर पर 247 दर्ज किया गया है.
अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक्यूआई 263 रिकॉर्ड किया गया है.
मेरठ
मेरठ में आज मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में बादल छाए रहेंगे और धूंध भी रहेगी. बाद में मौसम साफ हो जाएगा. एक्यूआई 315 दर्ज किया गया है.
आगरा
आगरा के तामपान में बढ़ोतरी हुई है. आज मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा और धूंध छाई रहेगी. बाद में मौसम साफ हो जाएगा. एक्यूआई 324 है.

Related Articles

Back to top button