Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीयहेल्थ

क्या फिर धीमी पड़ेगी जिंदगी की रफ्तार, लौट रहा कोरोना का खौफ

नई दिल्ली: कोरोना की वैक्सीन आने के बाद से पूरी दुनिया में लोगों ने चैन की सांस ली है। इसके साथ ही जिंदगी अपने पुराने ढर्रे पर लौट रही है । कोरोना का खौफ धीरे-धीरे लोगों के मन से कम होता जा रहा था।  वैक्सीन ने लोगों को एक नई आस दिखाई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ते मामले देखकर ऐसा लग रहा है फिर से कोरोना का खौफ लौटने वाला है। जिंदगी की रफ्तार फिर से धीमी होने वाली है।

देश में कोरोना वायरस का कहर पिछले कुछ दिनों से बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 45,083 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35,840 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। देश में कुल सक्रिय मामले 3,68,558 हैं और रिकवरी दर 97.53 फीसदी है।

केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने ना सिर्फ राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ रखी हैं, बल्कि केंद्र सरकार भी इसको लेकर काफी चिंतित है। राज्य में पिछले 4 दिनों से नए मरीजों की संख्या 30 हजार के पार ही जा रही है। शनिवार को भी केरल में कोरोना के 31265 नए मरीज सामने आए और 153 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। हालात की गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकार ने केरल में रविवार के दिन संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है और नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button