Breaking
तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटेकिसानो में आक्रोश, गन्ना भुकतान को लेकर गन्ना संस्थान में बैठक होनी थी, प्रशासन ने परमीशन नहींकिसान नेता राकेश टिकैत लखनऊ गन्ना संस्थान के गेट बैठे बोले धरना चालू‘अर्नब’ चक्रवात का दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में खतरा; कैसा रहेगा मौसम?RSS नेता इंद्रेश कुमार का राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार, कहा- देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहानभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेट
राष्ट्रीय

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, 25 दिन बाद पूरी हुई शाहरुख गौरी की ‘मन्नत’ कल छूट सकते है जेल से

अर्ली बॉलीवुड /मुंबई :  शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को आज 25 दिन बाद जमानत मिल गई है. आर्यन (Aryan Khan) के साथ-साथ अरबाज (Arbaz Khan) और मुनमुन धमेचा को भी जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा. बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत को लेकर पिछले तीन दिनों से सुनवाई चल रही थी. आज इस मामले पर फैसला आ चुका है और जमानत वाले फैसले पर कोर्ट की विस्तृत कॉपी कल आएगी.

कब छूटेंगे जेल से बाहर- जाने  
ड्रग्स केस में आर्यन खान (Aryan Khan) का पक्ष रख रहे वकील मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatagi) ने कहा, ‘बॉम्बे HC ने 3 दिन तक दलीलें सुनने के बाद आर्यन खान (Aryan Khan), अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है. विस्तृत आदेश कल दिया जाएगा. उम्मीद है कल या शनिवार तक सभी जेल से बाहर आ जाएंगे.’

मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘अदालत से आदेश जारी होने के बाद वे (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा) जेल से बाहर आएंगे. मेरे लिए यह एक सामान्य मामला है – कुछ फायदा और कुछ नुकसान हुआ है. मुझे खुशी है कि उन्हें (आर्यान खान को) जमानत मिल गई है. मालूम हो कि वकील मुकुल रोहतगी पूर्व एजी हैं जो पिछले कुछ दिनों से बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन (Aryan Khan) की जमानत के लिए लड़ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button