Breaking
CWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजर
राष्ट्रीय

भारत-चीन के बीच 15वें दौर की बातचीत हुई लद्दाख विवाद पर, सामने आया ये अपडेट

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में पिछले करीब 2 साल से भारत और चीन (India-China) के बीच जारी सैन्य तनाव का अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है. दोनों पक्षों की ओर से शुक्रवार को 15वें दौर की चीन-भारत कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई.

लद्दाख (Eastern Ladakh) में भारत की ओर पड़ने वाले चुशूल-मोल्डो बॉर्डर पॉइंट पर आयोजित हुई इस बैठक में दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थिति पर चर्चा की. दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सरकारों के निर्देशों का पालन करते हुए डिटेल में एक-दूसरे के साथ अपनी बात रखी.

दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि सीमा पर इस तरह की बातचीत से LAC के वेस्टर्न सेक्टर में शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी. साथ ही दोनों देशों के संबंधों में भी प्रोग्रेस होगी. كازينو حي

बातचीत के दौरान दोनों पक्ष वेस्टर्न सेक्टर में जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को अंतरिम रूप से बनाए रखने पर भी सहमत हुए. इसके साथ ही सीमा विवाद से जुड़े शेष मुद्दों के पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए सैन्य और राजनयिक चैनलों के जरिए बातचीत जारी रखने पर भी सहमति जताई गई.

सूत्रों के मुताबिक बातचीत में भारतीय पक्ष ने ‘देपसांग बल्ज’ और डेमचोक में मुद्दों को हल करने समेत टकराव वाले शेष स्थानों पर जल्द से जल्द सेना को हटाने पर जोर दिया. इसके साथ ही वार्ता में हॉट स्प्रिंग्स (पेट्रोलिंग प्वाइंट-15) क्षेत्र में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर भी बल दिया गया.

इस वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के नवनियुक्त कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया. इससे पहले भारत और चीन के बीच 14वें दौर की बातचीत 12 जनवरी को हुई थी. जिसमें टकराव वाले शेष स्थानों पर गतिरोध का हल करने में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई थी।

बताते चलें कि अप्रैल 2020 में लद्दाख (Eastern Ladakh) में युद्धाभ्यास करने आई चीनी (India-China) सेना वापस अपने बेस पर जाने के बजाय लद्दाख में भारत की ओर पड़ने वाले हिस्से में आगे बढ़ गईं. इसका पता चलने पर भारत की ओर से विरोध जताया गया. जब चीन नहीं माना तो भारत ने भी जवाब में अपनी सेना लद्दाख में उतार दी. वर्तमान में दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक भारी हथियारों के साथ एक-दूसरे के सामने तैनात हैं. لعبة poker विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों में 15 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक हल नहीं निकल पाया है. لعبة تربح منها المال

Related Articles

Back to top button