Breaking
Axiom 4 Space Mission: लखनऊ के शुभांशु शुक्ला हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवानाकहीं ये वर्ल्ड वॉर की दस्तक तो नहीं? ईरान ने किया अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला११वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का एस.एम.एस में आयोजनअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकेटीयू ने सूर्य नमस्कार का बनाया रिकॉर्डएसआरएमयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजनअहमदाबाद प्लेन क्रैश: लंदन जाता प्लेन उड़ते ही हॉस्टल पर जा गिरा, 242 की मौतफिर से टल गया लखनऊ के शुभांशु शुक्‍ला का स्पेस मिशन मिशन, Axiom-4 में आई तकनीकी खराबीजीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़, 11 की मौत18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने थामी ट्रॉफी, पहली बार जीता आईपीएल का खिताबSMS में मंथन ”कार्यक्रम के अन्तर्गत अनलीश योर बेस्ट सेल्फ शीर्षक पर व्याख्यान आयोजित
Main slideएजुकेशन

एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष का निधन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का निधन 73 वर्ष की आयु में उनके नोएडा स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

सतीश कुमार सिंह खाद्य एवं रसद विभाग, उ.प्र. से ज्वाईंट कमिश्नर पद से सेवा निवृत्त, मूलतः बस्ती के निवासी थे। सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर श्री सिंह के अथक प्रयासों से एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की नींव वर्ष 1995 में रखी गयी। इसी क्रम में वर्ष 2008 में एस.एम.एस. लखनऊ की भी स्थापना की गयी। श्री सिंह के अथक प्रयासों से उनके आध्यात्मिक शिक्षा के प्रति रूझान एवं छात्रों में इसकी आवश्यकता के फलस्वरूप एस.एम.एस. लखनऊ में वैदिक विज्ञान केन्द्र के साथ-साथ छात्रों को इनोवेशन एवं अन्वेषण में दक्षता हेतु सर सी.वी. रमन सेन्टर की भी स्थापना की गयी। उन्हीं की परिकल्पना, विजन-2030 के क्रियान्वयन के फलस्वरूप एस.एम.एस. लखनऊ ने नैक ए$ एग्रीडिटेशन प्राप्त किया।
एस.एम.एस. लखनऊ संस्थान में आयोजित अन्तिम दर्शन सभा में संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर, महानिदेशक (तकनीकी) डॉ. भरतराज सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ. जगदीश सिंह, एसोसियेट डायरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार एस.एन. शुक्ला के साथ अधिष्ठातागण, समस्त विभागाध्यक्ष, शैक्षणिक, गैरशैक्षणिक स्टाफ ने श्री सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर अन्तिम विदाई दी। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों समाजसेवियों एवं मीडिया जगत के लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर अन्तिम विदाई दी। संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं श्री सतीश कुमार सिंह जी के पुत्र श्री शरद सिंह जी के साथ-साथ सभी शोकाकुल परिवारीजनों को एस.एम.एस. परिवार ने सांत्वना दी।
श्री सिंह की अन्त्येष्ठी अयोध्या धाम में सरयू तट पर की गयी। एस.एम.एस. लखनऊ मैनेजमेंट ने इस अपूर्णीय क्षति पर तीन दिन का शोक घोषित किया।

Related Articles

Back to top button