Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
उत्तर प्रदेश

प्रियंका का वार,डर से किया पेट्रोल के दाम कम, चुनाव में मिलेगा जवाब।

नई दिल्ली :अगर सच पूछे तो प्रियंका गांधी के इस तंज को शायद केंद्र सरकार बाखूबी समझ गई है दिवाली के दो दिन पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दी है. सरकार ने पेट्रोल पर पांच और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती करके कम कर दिया है ।
घटी हुई कीमतें आज से लागू होंगी. वहीं सरकार के इस फैसले पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि सरकार ने दाम डर की वजह से कम किए हैं.

कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, “ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है. वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है.” प्रियंका गांधी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार हमलावर होती नजर आई हैं. वहीं पेट्रोल के दाम घटाने पर उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा है.

वहीं इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाने के बाद कई बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की गई है. इनमें उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड, कर्नाटक, असम और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं. यहां सात रुपये तक डीजल के दाम कम किए गए हैं.

केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल पर सात रूपये की और डीजल पर दो रूपये की वैट में कटौती की है. इस प्रकार उत्तर प्रदेश में अब पेट्रोल और डीजल दोनों ही 12-12 रूपये सस्ता हो गया है

Related Articles

Back to top button