Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकान

शिवराज सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी तथा इंडी गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाए तब गणतंत्र को गुंडातंत्र में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीति को रक्तनीति में बदलना चाहते हैं।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में हजारों लोगों का जनसैलाब हाथों में तिरंगा लेकर विपक्ष के देश तोड़ने के एजेंडे पर प्रहार करने के लिए सोमवार को राजधानी लखनऊ की सड़कों पर निकला। केन्द्र सरकार के मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल एवं लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में एनडीए ने विपक्ष की अराजकता के विरोध तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और शांतिपूर्ण राजनीतिक संवाद के संदेश के साथ राजधानी लखनऊ की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। पदयात्रा में निकले एनडीए कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा और मां भारती के जयगान के गगनभेदी स्वर के साथ देश नहीं बंटने दूंगा के संकल्प के साथ आगे बढ़े और लोकभवन से परिवर्तन चौक तक पदयात्रा में जनमानस ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा लोकतंत्र बचाने का सत्याग्रह है। उन्होंने विपक्ष की अराजकता पर हमला करते हुए कहा कि आज हजारों लोग लोकतंत्र बचाने और अराजकता को हटाने के लिए निकले हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में 49 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। मोदी ने भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान पूरे विश्व में बढ़ाया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली भारत, गौरवशाली भारत, सम्पन्न भारत, समृद्ध भारत, शक्तिशाली भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाने का सपना पूरा हो रहा है और कांग्रेस को बढ़ता हुआ भारत सम्पन्न भारत पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत मां के सच्चे लाल-मोदी ने कर दिया कमाल।

श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी दल चुनाव मैदान में मोदी से नहीं जीत पा रहे हैं। उन्होंने कहा चुनाव जीतने के लिए जनता का दिल जीतना पड़ता है और जनता के दिल में मोदी बसते हैं। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी और लगभग 10 वर्ष से मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। इंडी गठबंधन वाले परेशान हैं कि मोदी को कैसे हटाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ऐसे नेता व ऐसी पार्टी है, उसके साथ जो भी जाता है वह डूब जाता है।

शिवराज सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी तथा इंडी गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाए तब गणतंत्र को गुंडातंत्र में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीति को रक्तनीति में बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश को बांटने का षड्यंत्र 1905 में लॉर्ड कर्जन ने किया। 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना ने किया और अब देश को बांटने का षड्यंत्र राहुल गांधी व इंडी गठबंधन कर रहे हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता का संकल्प है कि हम देश नहीं बंटने देंगे, हम अराजकता नहीं फैलाने देंगे। राहुल गांधी को इंडी गठबंधन को विदेशी ताकतों ने एंटी इंडिया नैरेटिव चलाने का टेंडर दे दिया है। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए प्रश्न किया कि जो लोग दिवंगत हो गए हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से कटना चाहिए या नहीं? तीन करोड़ ऐसे मतदाता अपने पते पर मिले ही नहीं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटना चाहिए या नहीं? जिनके नाम एक से अधिक जगह मतदाता के रूप में दर्ज हैं, उनके नाम हटने चाहिए या नहीं? बांग्लादेश सहित अन्य देश के लोगों को वोटर लिस्ट और देश से निकालना चाहिए या नहीं? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस-सपा सहित विपक्षी दल घुसपैठियों के नाम लिखवाकर उनके दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन घुसपैठिया लवर है। राहुल गांधी लगातार हार से खीज गए हैं और खिसियानी बिल्ली खम्भा नोच रही है।

शिवराज सिंह ने कहा कि जब सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में थी तब जनता असुरक्षित थी, गुंडातंत्र हावी था। कमीशन, क्राइम और करप्शन की सरकार चलाकर सपा ने उत्तर प्रदेश को माफिया, अपराधी और भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र बचाने का हमारा सपना है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला, जिस दिए में जान होगी, वह दिया रह जाएगा। कांग्रेस देश में विधानसभा के 56 बार चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने और निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त करने वाली कांग्रेस को 2029 तक लोग ढूंढते रह जाएंगे और सपा तो फरवरी में ही निपट जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सब यहां देश के लोकतंत्र को बचाने, अराजकता को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ एकत्रित हुए हैं। यह कोई राजनीतिक सभा नहीं है, बल्कि पूरे देश में राष्ट्रविरोधियों के षड्यंत्रों को बेनकाब करने का एक महाअभियान है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन पूरे देश में अराजकता फैला रहा है और आम जन को गुमराह कर रहा है। विपक्ष के लोग चुनाव हारते हैं तो कभी ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं, कभी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का कार्य करते हैं, जिसके माध्यम से वे देश में अस्थिरता पैदा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष का षड्यंत्र बांग्लादेश में हुई अराजकता एवं हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से प्रेरित एवं प्रभावित है। विपक्ष आत्ममंथन करने के बजाय लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर प्रहार करने का प्रयास कर रहा है। अब तक विपक्ष लगभग सारे विधानसभा चुनाव, जिसमें असम, बिहार, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान व गुजरात के निकाय चुनाव शामिल हैं, हार चुका है। यहां तक कि गुजरात निकाय चुनाव में भी हार हुई। स्थिति यह है कि मतपत्र से चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस पूरे भारत में 28 सीटों के लिए हुए विधान परिषद चुनाव में मात्र 1 सीट जीतने में सफल हुई।

श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जिसके नेता हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं और चिल्लाते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, वह पार्टी पिछले 37 वर्षों से उत्तर प्रदेश से, 59 वर्ष से तमिलनाडु में, 49 वर्ष से पश्चिम बंगाल में, 36 वर्ष से बिहार में, 33 वर्ष से त्रिपुरा में, 31 वर्ष से गुजरात में, 26 वर्ष से ओडिशा में और 23 वर्ष से नागालैंड में सत्ता से बाहर है। उन्होंने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि अपनी अलोकप्रियता के कारण कांग्रेस, जिसकी पूरे भारत में सरकारें थीं, अब केवल 4-5 राज्यों में सिमट गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विपक्ष की अराजकता है। दूसरी तरफ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के विकास एवं लोक उत्थान को समर्पित 9 वर्ष हैं। कांग्रेस ने सिख दंगों की बरसी के दिन सिखों के पुराने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन के लोग विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैला रहे हैं। हद तो तब हो गई जब किस ढंग से संविधान व बाबा साहब की नीतियों को किनारे रखकर देश को कुछ चंद लोगों के हाथों में इकट्ठा करके देश को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा का हम सबको सम्मान करना है। अराजकता और अव्यवस्था से हिंदुस्तान को बचाना है। संविधान की गरिमा लेकर जन-जन तक हम जाएंगे एवं सेवा, सुशासन और विकास का संदेश सभी तक पहुंचाएंगे।

पदयात्रा में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सह प्रभारी राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, अपना दल एस प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल, निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद, आर.एल.डी. से ऐश्वर्य राज सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल, राज्यसभा सांसद प्रियंका रावत, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रजनी तिवारी, मंत्री सतीश शर्मा, मंत्री सुरेश राही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री राकेश सचान, प्रदेश मंत्री भाजपा अंकुर शर्मा, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, महापौर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button