Breaking
नॉएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शनों के चलते योगी सरकार ने जांच के लिए बनाई हाई-लेवल कमिटीदेश के वीर सपूत–शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव को 25वी पुण्यतिथि की स्मृति में श्रद्धांजलि दी गईभाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर अन्याय कर रही है- अखिलेशEarly News Hindi Daily E-Paper 14 April 2026Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगेWomen’s Reservation पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- 16 April से संसद इतिहास रचने को तैयारआईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगापश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर्स के नाम हटे, Prashant Bhushan ने इसे अधिकारों पर हमला कहाEarly News Hindi Daily E-Paper 13 April 2026आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कार
राजनीति

पंजाब में बड़ा सियासी हलचल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- आलाकमान जिसे चाहे CM बनाएं

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. शनिवार को सीएलपी बैठक से पहले उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है. थोड़ी देर में कैप्टन अमरिंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

नए मुख्‍यमंत्री का चुनाव करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे होगी. नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है. आज सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के विवाद को सुलझाने के लिए जो कदम उठाया है उस साहसी निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इसके साथ ही अकालियों को झकझोर कर रख दिया है.’ बैठक के लिए पंजाब कांग्रेस भवन में गतिविधियां तेज हो गई है. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चौधरी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं.

वहीं, पंजाब में जारी सियासी घटनाक्रम पर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जहाज जब डूबने वाला होता है तो हिचकोले खाने लगता है. उन्होंने अंबाला में कहा कि पंजाब कांग्रेस उसी प्रकार ने हिचकोले खा रही है. इसी वजह से इनका आपसी टकराव हो रहा है.

Related Articles

Back to top button