Breaking
आईपीएल फाइनल में लगातार दूसरी बार जीती RCB, विराट ने बनाये नाबाद 75 रन‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूस की भयानक बमबारी से यूक्रेन का एक शहर नक्‍शे से मिटा

डोनेट्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने पुष्टि की कि वोल्नोवाखा रविवार को देर शाम तक पूरी तरह नष्ट हो गया. उन्होंने कहा कि मॉस्को के 'विनाशकारी युद्ध' के बाद वोल्नोवाखा 'अब मौजूद नहीं है'. शहर के अवशेष सुलग और धधक रहे हैं.

मॉस्को: रूसी सेना ने एक दिन के बमबारी अभियान के बाद यूक्रेन  के पूर्वी शहर वोल्नोवाखा को ‘पूरी तरह से नष्ट’ कर दिया है, लेकिन रूसी घेराबंदी को रोकने के लिए वहां के क्षेत्र के लिए लड़ाई जारी है क्योंकि नागरिक मॉस्को के शासन को स्वीकार करने से इनकार करते हैं.

मिट गया वोल्नोवाखा का वजूद

डोनेट्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने पुष्टि की कि वोल्नोवाखा रविवार को देर शाम तक पूरी तरह नष्ट हो गया. उन्होंने कहा कि मॉस्को के ‘विनाशकारी युद्ध’ के बाद वोल्नोवाखा ‘अब मौजूद नहीं है’. शहर के अवशेष सुलग और धधक रहे हैं.

पूरी तरह जल गया शहर

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में रूसी सेनाएं अपने वाहनों पर जेड मार्किंग के साथ पूरी तरह से जले हुए शहर में प्रवेश कर रही हैं, जिसमें अब मुख्य रूप से सिर्फ मलबे हैं.

कीव पर चौतरफा हमला होने की आशंका

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के सैनिकों ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों को घेरने के लिए अंधाधुंध गोलाबारी जारी रखी है और कहा जाता है कि आने वाले दिनों में कीव पर ‘चौतरफा हमला’ करने के लिए कहा जा रहा है.

एक निजी अमेरिकी कंपनी ने कहा कि शनिवार की सुबह सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों में दक्षिणी यूक्रेन के मारियुपोल शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर और आवासीय भवनों को भारी नुकसान हुआ दिखाया गया.

मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कहा कि काला सागर बंदरगाह शहर के पश्चिमी भाग में आग लगी देखी गई और दर्जनों ऊंची इमारतों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. (एजेंसी)

Related Articles

Back to top button