Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राज्य

अखिलेश और जयंत ने सपा RLD गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए माँगा वोट

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राश्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली में सम्पन्न संयुक्त प्रेसवार्ता में आज मतदाताओं से गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। दोनों नेताओं ने कांधला, ऐलम, बड़ौत, बागपत और गाजियाबाद जिले के लोनी में गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क का कार्यक्रम भी है।     उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, सिंचाई माफ होगी, पुरानी पेंशन बहाल होगी, छात्रों को लैपटॉप मिलेगा, माताओं, बहनों को हर साल 18 हजार रू0 समाजवादी पेंशन दिया जाएगा। गन्ना किसानों के लिए अलग से कार्पस फंड बनाया जाएगा, जिससे गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान हो जाए। गांव स्तर तक रनिंग ट्रैक बनेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी और जयंत चौधरी की दोस्ती बहुत मजबूत है, लोग हमारी एकता और भाईचारा को पसंद कर रहे हैं, इसी से भाजपा बौखलाई हुई है और परेशान है। किसान, नौजवान व्यापारी, भाजपा की नकारात्मक राजनीति को हटाना चाहते हैं। जनता में भाजपा को लेकर आक्रोश और तिरस्कार है। इससे पहले जनता में इतना आक्रोश किसी पार्टी के लिए नहीं था। आज भाजपा के नेता जिस गांव में जा रहे हैं, वहां आक्रोशित जनता इन्हें पसंद नहीं करती है।

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कह रही है, कि यह अमृत बजट है, तो क्या जो अब तक पिछले बजट आए थे, वे जहर थे। इस बजट में हीरे सस्ते किए गए हैं, लेकिन गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन ने जो वादे किए हैं, सब पूरे किए जाएंगे। हम लोग उम्मीद लेकर आए हैं जबकि भाजपा डरा कर चुनाव लड़ना चाहती है। हम भरोसा दिलाते हैं कि भाजपा सरकार में बर्बाद हुई कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे, फोर्स बढ़ाएंगे, डायल 100 की गाड़ियों को और बढ़ाएंगे, पुलिस रिस्पांस सिस्टम को और बेहतर बनाएंगे। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

गठबंधन के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, उस पर चुनाव आयोग को नोटिस लेना चाहिए। एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह की भाषा नहीं बोल सकता है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जानते हैं कि वह भाजपा के सदस्य नहीं है भाजपा उन्हें पैदल करके पहले ही घर भेज चुकी है, आने वाले समय में उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। जब से गठबंधन को भारी समर्थन मिल रहा है इनके तोते उड़े हुए हैं।
श्री यादव ने कहा कि इस बार किसान महसूस कर रहा है कि यह उसके मान सम्मान का चुनाव है। भाजपा के लोगों ने किसानों पर जीप चढ़ा कर मार दिया, उनकी हत्या कर दी, लेकिन आज तक बीजेपी इसका जवाब नहीं दे पाई। एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अपने मुकदमे वापस ले लिए हैं अगर किसी ने इसके खिलाफ दरखास्त दी तो मुकदमों की समीक्षा होगी।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जो लोग आज किसानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने कभी सम्मान नहीं दिया। नौजवानों को रोजगार नहीं दिया। आज सभी जाति, वर्ग का समर्थन गठबंधन के साथ है। नौजवान उम्मीद और विश्वास के साथ गठबंधन के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्रीय बजट में किसानों और रोजगार सृजन के लिए कुछ नहीं दिया है। कोरोना काल में बड़ी संख्या में मजदूर लौटे जिससे नरेगा जैसी योजना की डिमांड बढ़ गई। लेकिन इस सरकार ने नरेगा का बजट भी घटा दिया है।

जयंत चौधरी ने कहा कि नौजवानों के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। आज किसानों और नौजवानों पर डबल इंजन की मार पड़ रही है। हम लोग किसानों का संदेश लेकर आए हैं। श्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो लोग जिन्ना, पाकिस्तान और औरंगजेब का नाम लेकर चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें भारी शिकस्त मिलने वाली है।

Related Articles

Back to top button