Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

कोरोना की हुई रोकथाम तो डेंगू ने पसारे पैर

फिरोजाबाद: जहाँ एक ओर प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जोरों शोरों पर है वहीं दूसरी ओर डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। डेंगू तथा वायरल फीवर के चलते कई बच्चों की मौत हो चुकी है। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री आज फिरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू से 46 बच्चों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आज खुद फिरोजाबाद जाएंगे और निरीक्षण करेंगे। सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हाल ही में संदिग्ध डेंगू या वायरल बुखार के कारण बच्चों की मौत हुई है। ये मौतें कोविड की संभावित तीसरी लहर का संकेत नहीं देती हैं। आज सीएम मेडिकल कॉलेज और सुदामा नगर जाएंगे, जहां 4 बच्चों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर वहां का जायजा लेंगे। वह अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलेंगे व उनका हालचाल जानेंगे। इसके बाद सुदामा नगर पहुंचकर मोहल्ले की समस्या से रूबरू होंगे। इसके बाद पुलिस लाइन हैलीपेड से मथुरा के लिए रवाना होंगे।

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला, नगर निगम प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार को जिले में आकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलेंगे। इससे पूर्व नगर विधायक से प्रदेश के नगर विकास मंत्री गोपाल टंडन ने बुखार से विभिन्न क्षेत्रों में 46 मौत की जानकारी ली और दुख जाहिर किया था।

Related Articles

Back to top button