Breaking
तनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish कल लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरायारामायण फिल्म का जारी हुआ टीज़र, प्रभु राम के रूप में दिखेंगे रणबीर कपूरसऊदी अरब ने हवा में मार गिराए ईरान के 2 ड्रोनमोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से होगी जनगणना, 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा पहला चरणईरान की अमेरिका धमकी- हमारी जमीन पर आए तो वापस नहीं लौट पाएंगे US सैनिक
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

मोहन भागवत पर यात्रा के समय हमला, वनडे भारत की एक कोच का शीशा टूटा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भगवत जिस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, उस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के सी4 कोच को नुकसान पहुंचा है और मामले की जांच की जा रही है। भगवत लखनऊ-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ लौट रहे थे, तभी हरदोई के एक गांव में उन पर पत्थर फेंके गए। आरएसएस प्रमुख बाल-बाल बच गए। यह पत्थरबाजी गुरुवार दोपहर करीब 3:20 बजे हरदोई जिले के कौधा गांव के पास हुई। इस घटना में ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया।

मेरठ में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जांच की जाएगी और मामले की छानबीन के लिए एक विशेष दल के देर रात शहर पहुंचने की उम्मीद है। घटना के दौरान भगवत पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वे कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब 9 बजे मेरठ रेलवे स्टेशन पर उतरे और शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज के लिए रवाना हुए, जहां वे ठहरे हुए हैं। वे 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं, जिसमें वे खिलाड़ियों और बुद्धिजीवियों से बातचीत करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि 9 फरवरी को महाराष्ट्र के कुदल और सिंधुदुर्ग स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन के मवेशियों से टकराने के बाद मुंबई से गोवा जाने वाले व्यस्त मार्ग पर रेल सेवाएं कई घंटों तक बाधित रहीं। इस घटना में ट्रेन के ओवरहेड उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना कोंकण रेलवे लाइन पर सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। मुंबई से गोवा के मडगांव जा रही ट्रेन पटरी पर आ गए तीन मवेशियों से टकरा गई, जिससे ट्रेन के बिजली आपूर्ति वाले ओवरहेड उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

Related Articles

Back to top button