Breaking
जारी हुई सोनिया गाँधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’, जाने परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तानमुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौत
उत्तर प्रदेशराज्यलाइफ स्टाइल

पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजनों का नया केंद्र—काशीवन जलपान भवन का शुभारंभ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। पूर्वांचल के पारंपरिक स्वाद और सांस्कृतिक विरासत को लखनऊ में साकार करते हुए काशीवन जलपान भवन का भव्य शुभारंभ सहारा प्लाजा, पत्रकारपुरम, गोमतीनगर में सम्पन्न हुआ। संस्थान का शुभारंभ, लखनऊ पूर्व के विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने अपने कर-कमलों द्वारा फीता काट कर किया।

शुभारंभ समारोह में शहर की अनेक जानी-मानी हस्तियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने काशीवन जलपान भवन द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता एवं विशिष्टता की सराहना की।

संस्थान के संस्थापक अभिषेक सिंह ने बताया कि काशीवन जलपान भवन में खालिस बनारसी एवं पूर्वांचली स्वाद के व्यंजन जैसे कचौड़ी, समोसा, फरा, टमाटर चाट, सत्तू पराठा, बाटी-चोखा सहित अन्य पारंपरिक पकवान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल लखनऊवासियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश के असली स्वाद से परिचित कराएगी, बल्कि क्षेत्रीय खान-पान संस्कृति को भी बढ़ावा देगी।

उन्होंने आगे बताया कि संस्थान की प्राथमिकता स्वच्छता, गुणवत्ता और किफायती दरों पर उत्कृष्ट स्वाद उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकें।

Related Articles

Back to top button