Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीयलेख

दीपावली के पावन पर्व पर सबने अपने अपने अंदाज मे दी बधाई ।

नई दिल्ली दीपावली का पावन पर्व पर देशभर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हर तरफ धूम है। दीप ही दीप प्रज्वलित है इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम नेताओं ने सभी भारतीयोंको शुभकामनाएं दी हैं ।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी देशावासियों दिपावली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा,’ दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा,’दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।’

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर का दौरा करेंगे। यहां वह जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। बता दें कि वर्ष 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दीपावली का पर्व मनाते हैं। इस बार उनकी दीपावली राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में होगी।

अमित शाह बोले- महापर्व सभी के जीवन में प्रकाश लाए

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा,’सभी को “दीपावली” की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई ऊर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे।

Related Articles

Back to top button