Breaking
लखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय

‘घटिया महिला’ बताया BJP MLA अजय विश्नोई ने मानेका गाँधी को, वेटरनरी डॉक्टर पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई (BJP MLA Ajay Vishnoi) ने एक वेटरनरी डॉक्टर पर बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उन्हें ‘घटिया महिला’ कहा. उन्होंने कहा कि वह शर्मिदा हैं कि मेनका गांधी उनकी पार्टी की सांसद हैं.

आपको बता दें कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में देशभर में वेटरनरी डॉक्टरों (Veterinary Doctors) ने बीते बुधवार को सांसद मेनका गांधी के खिलाफ काला दिवस मनाया था.

विधायक अजय विश्नोई ने इस मामले में ट्वीट किया, ‘विगत दिवस सांसद मेनका गांधी ने पशुचिकित्सक डॉ. विकास शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला है. मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) है.’

गौरतलब है कि पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करने के तरीके पर अजय विश्नोई के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, के सवाल पर मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा, ‘इस मुद्दे पर पार्टी में जरूरी बातचीत होगी.’

Related Articles

Back to top button