Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में इंडिया की जर्सी पर नहीं होगा पाकिस्तान का नाम, जाने आईसीसी की प्रतिक्रिया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली।  चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हैं. इस बार मुद्दा टीम इंडिया के सरहद पार जाने का नहीं बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी के ऑफिशियल लोगो/चिन्ह से जुड़ा है. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की जर्सी पर मेजबान देश पाकिस्तान का नाम लिखवाने से इनकार कर दिया था. अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया सामने रखते हुए ऐसे सभी दावों को खारिज कर दिया है.

एक पाकिस्तानी मीडिया संस्था के हवाले से ICC के सूत्रों ने बताया कि अपनी जर्सी पर टूर्नामेंट का लोगो/चिन्ह लगाना प्रदेश देश की जिम्मेदारी बनती है. सभी टीमों को इस नियम का पालन करना होता है. आईसीसी ने स्पष्ट रूप से उन अफवाहों को खारिज किया था, जिनमें दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने अपनी टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखवाने से मना किया. यह भी बताया गया कि जो भी टीम इस नियम का उल्लंघन करेगी, उस पर सख्त कार्यवाई की जा सकती है.

केवल आईसीसी ही नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों से भी जानकारी मिली है कि टीम इंडिया की जर्सी से पाकिस्तान नाम हटाए जाने की खबरें निराधार हैं. यहां तक कि पीसीबी के किसी अधिकारी ने इस संबंध में किसी से संपर्क नहीं साधा है. यह अपडेट ऐसे समय में सामने आया है जब बीसीसीआई पर आरोप लग रहे हैं कि वह क्रिकेट में राजनीति का एंगल लाने का प्रयास कर रहा है. याद दिला दें कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हाइब्रिड मॉडल को लेकर कई हफ्तों तक जद्दोजहद छिड़ी रही थी. अब हाइब्रिड मॉडल के तहत भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाले मैच दुबई में खेले जाएंगे.

 

Related Articles

Back to top button