Breaking
अमेरिका की धमकियों के बावजूद रूस से तेल व्यापार जारी रखेगा भारतओवल टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, सीरीज 2-2 से बराबरट्रंप ने लगाया भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ, कहा टैरिफ अमेरिका को फिर से महान और समृद्ध बना रहाIAS संजय प्रसाद सीएम योगी के क्यों हैं इतने विश्वासपात्र ,जाने कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली?एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 4थे टेस्ट में अंशुल कंबोज का डेब्यू, बने भारत के 318वे टेस्ट प्लेयरमानसून सत्र के तीसरे दिन भी जारी रहा हंगामा, लोकसभा में राष्ट्रीय खेल शासन बिल पेशउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लिया अचानक इस्तीफाAxiom 4 Space Mission: लखनऊ के शुभांशु शुक्ला हुए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवानाकहीं ये वर्ल्ड वॉर की दस्तक तो नहीं? ईरान ने किया अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला११वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का एस.एम.एस में आयोजन
राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा भड़की जदयू विधायक के बयान से

पटना। बिहार में इस बार जदयू के विधायक गोपाल मंडल के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के खिलाफ दिए गए बयान के बाद भाजपा के भड़क गई है। भाजपा अब विधायक पर कार्रवाई करने तक की मांग कर रही है।

पिछले दिनों जदयू के विधायक गोपाल मंडल भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर आरोप लगाया कि वे भागलपुर जाकर पैसों की वसूली करते हैं। मंडल ने यह भी कहा कि वे यहां विरोधियों से जरूर मिलते हैं, लेकिन अपने घटक दलों के नेताओं से नहीं मिलते हैं।

जदयू के विधायक के इस बयान के बाद भाजपा के नेताओं ने मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्रवाई की मांग तो मंडल ने एकबार फिर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग कौन होते हैं, हम पर कार्रवाई करने वाले। उन्होंने सम्राट चौधरी को दलबदलू तक कह दिया।

वैसे मंडल के इन बयानों से भाजपा असहज है। इसके बाद भाजपा के नेता और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सामने आए और उन्होंने मंडल पर कार्रवाई की मांग कर डाली।

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, पहले भी उन्होंने अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई की है, आगे भी उम्मीद करेंगे कि जिस तरह से लगातार गोपाल मंडल शब्दों की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, वे कार्रवाई करेंगे।

़इधर, भाजपा की ओर से लगातार हो रही कार्रवाई की मांग के बाद जदयू भी अपने विधायक पर कार्रवाई का मन बना रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विधायक के बयान को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा के संबंध बेहद मजबूत हैं। राजग में कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधायक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, उसके बाद पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button