Breaking
पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?
उत्तर प्रदेश

देवरिया के 96 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 दिनों में कोरोना को हराया -जज्बे और चिकित्सकों की मदद से कोरोना को दी मात

कोरोना की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कोरोना को न सिर्फ हराया, बल्कि एक पॉजिटिव संदेश समाज में दिया है।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 
देवरिया। कोरोना की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कोरोना को न सिर्फ हराया, बल्कि एक पॉजिटिव संदेश समाज में दिया है। सदर ब्लाक के सोंदा गांव निवासी 96 वर्षीय राजेंद्र राम तिवारी की कहानी भी कुछ ऐसी है । जीने की तमन्ना और हार न मानने वाले जज्बे व डॉक्टरों की मदद से राजेंद्र राम तिवारी ने होम आइसोलेशन में रहते हुए 11 दिनों में कोविड -19 को सफलतापूर्वक हराने में कामयाबी पाई। उन्होंने एक नई उम्मीद उन लोगों के लिए जगाई है जो कोरोना की वजह से डर के साए में जी रहे हैं या हौसला खो चुके हैं।
रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के चिकित्सक  डॉ. जनार्दन तिवारी की देखरेख में रहे राजेंद्र राम तिवारी ने कोरोना को हरा दिया है।  डॉक्टर जनार्दन तिवारी ने बताया राजेंद्र राम 18 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गए।  राजेंद्र राम तिवारी का केस उनके लिए एक चैलेंज की तरह था। आमतौर पर वह इतने बुजुर्ग मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह नहीं देते हैं, लेकिन राजेंद्र राम की कंडीशन शुरू से उतनी सीरियस नहीं थी, इसलिए उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई। होम आइसोलेशन में लगातार उनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। उनके ऑक्सीजन लेवल की जानकारी लगातार परिवार वालों के जरिए ली जा रही थी। वीडियो कॉल से भी लगातार उनके परिवार वालों से संपर्क में थे। घर के लोगों ने  उनके खान-पैन पर विशेष ध्यान देते हुए समय- समय पर दवा की खुराक दी।  नौवें दिन स्थिति अच्छी  दिखी तो घर के लोगों ने उनका दोबारा टेस्ट कराया  और दो जून को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तरह 11 दिन में 96 की उम्र में राजेंद्र राम तिवारी कोरोना से जंग जीत गए। जिसका नतीजा है कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
सीएमओ ने की डॉक्टर्स की तारीफ
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय  ने बताया कि आरआरटी के चिकित्सकों की टीम की मेहनत का ही नतीजा है जो 96 साल के बुजुर्ग भी वह अपने परिवार के साथ स्वस्थ जीवन बिता रहे हैं।  रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंच कर सबसे पहले यह देख रही है कि मरीज की स्थिति कैसी है? यदि किसी की स्थिति गंभीर दिखती है तो उसे तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया जाता है।
चिकित्सकों का रहा सराहनीय योगदान 
कोरोना योद्धा राजेंद्र राम तिवारी ने कहा आरआरटी टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं साथ में होम आइसोलेशन के टिप्स दिया गया है। मेडिकल किट में दो मास्क सहित पीसीएम सहित अन्य पांच प्रकार की दवाएं दी गईं । सही खान-पान के साथ चिकित्सकों की मदद से जंग जीत लिया|

Related Articles

Back to top button