Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार मृतक व्यापारी परिवार को 10 लाख रू0 का मुआवजा दे- सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ: समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग (विधायक) ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि यूपी में प्रत्येक मृतक व्यापारी के परिवार के लिए 10 लाख रू0 का मुआवजा दिया जाए। साथ ही कोविड-19 से होने वाली मौत में सरकारी अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप एवं मृत्यु  प्रमाण-पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 अंकित करने के लिए प्रदेश सरकार सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करें।
मृत्यु प्रमाण-पत्र समय से न मिल पाने के कारण मृतक के परिजनों को बीमा व सरकारी घोषणाओं का लाभ लेने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई कानूनी पहलू भी गलत प्रमाण-पत्र की वजह से प्रभावित होते हैं। नगर निगम एवं स्थानीय पंचायत से जारी होने वाले प्रमाण-पत्र में भी मौत का कारण कोविड-19 नही दिखाया जा रहा है जिससे मौत का आंकड़ा कम दिखाया जा सके। जनता के साथ यह कृत्य असंवेदनशील है।

Related Articles

Back to top button