Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

पीसीएस रहे अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर मे रहते थे अकेले।

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती में रहने वाले पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव किच्छा स्थित उनके मकान से बरामद हुआ। सूचना पर उनके परिजन यहां पहुंच गए हैं। वे पिछले पांच साल से सेवानिवृत्ति होने के बाद से अकेले यहां बंडिया भट्टा में बने अपने मकान में रह रहे थे।मूल रूप से पांडे पोखरा, गांधीनगर ,बस्ती (यूपी) निवासी रामकृत राम (66) पुत्र भूरे राम फैजाबाद यूपी में सेवायोजन विभाग के निदेशक पद से साल 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने यहां बंडिया भट्टा में नमक फैक्ट्री के निकट कालोनी में अपना मकान बना लिया था। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को कालोनी के लोगों ने उनके मकान को कई दिन से बंद होने और उसमें से दुर्गंध आने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची उनके रिश्तेदारों व आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह तोड़ा गया तो रामकृत राम अपने बिस्तर पर मृत मिले। बताया कि तीन-चार दिन पहले मौत होने का अनुमान है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। सूचना मिलने पर बस्ती यूपी से मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
इधर, मृतक के पुत्र अवनीश के मुताबिक एक रिश्तेदार के कहने पर उनके पिता ने यहां मकान बना लिया था। वह यहां रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बस्ती में ही रहता था। अवनीश ने बताया कि उसके अलावा परिवार में मां व दो बहने हैं। अवनीश पंजाब नेशनल बैंक फैजाबाद में नौकरी करते हैं।

Related Articles

Back to top button