Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीय

PMKYमें रजिस्‍ट्रेशन के लिए अनिवार्य कुछ दस्तावेज अन्यथा लाभ से होंगे वंचित ।

नई दिल्‍ली. अगर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी बनना हैं तो उनके लिए बेहद ज़रूरी और काम की कुछ बातें जानना अतिआवश्क है. दरअसल, मोदी सरकार ने रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया में कुछ बदलाव कर दिए हैं.
इसके तहत अब पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन के लिए राशनकार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है. यानी आप बिना राशन कार्ड के इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं.

वहीं, राशन कार्ड की अनिवार्यता के साथ ही अब पंजीकरण के दौरान दस्‍तावेजों की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

जानिए कैसे जमा करने होंगे डाक्यूमेंट
अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्‍म कर दी गई है. अब इन दस्‍तावेजों की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. इससे किसानों का समय बचेगा. साथ ही नई व्यवस्था में योजना को ज्‍यादा पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है.

इस दिन आएगा खाते में पैसा
सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है. सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था.

फटाफट इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन
– अपने फोन में Google play store से PMKISAN GOI Mobile App डाउनलोड करें.
– अब इसे ओपन करें और New Farmer Registration पर क्लिक करें.
– आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद Continue पर क्लिक करें.
– रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, पता, बैंक अकाउंट डिटेल, आईएफएससी कोड दर्ज करें.
– नाम, पता, बैंक विवरण, IFSC कोड के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें.
– सबमिट पर क्लिक करें. पीएम किसान मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.
– पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 का इस्तेमाल करें.

Related Articles

Back to top button