Breaking
UP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेजउत्तर प्रदेश में सपा ने सीट शेयरिंग को लेकर बनाई 7 सदस्यीय कमेटी जिसमे 2 डेटा एक्सपर्टयूपी वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं- आज़मकैलिफ़ोर्निया में AI साइबर खतरों की अनदेखी ke चलते OpenAI के खिलाफ मुकदमाGTA 6 भारत में रिलीज हुआ, जानें कीमत और गेम से जुड़ी खास बातेंहोन्ग कोंग ओपन: रक्षिता रामराज ने ओलंपिक चैंपियन चेन यू फेई को हरायासुष्मिता सेन का 51वां जन्मदिन, मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफरईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे- ट्रम्प
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्र ने फिर बढ़ाया ईडी संजय कुमार मिश्र का कार्यकाल, बने रहेंगे 18 नवंबर 2022तक।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर 2022 तक के लिए बढ़ाया गया है।मिश्रा का वर्तमान कार्यकाल 17 नवंबर यानी आज ही समाप्त हुआ है। पिछले साल भी उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाया गया था और केंद्र के इस फैसले को असाधारण और अभूतपूर्व करार दिया गया था। मिश्रा ने ईडी के निदेशक का पद 2018 में संभाला था।
केंद्र सरकार ने बीती 14 नवंबर को ईडी और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के निदेशकों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने से से संबंधित दो अध्यादेश जारी किए थे। वर्तमान में इन दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों के निदेशकों का कार्यकाल दो साल के लिए ही होता है।
ये अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले आए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अध्यादेशों को मंजूरी भी दे दी है। माना जा रहा है कि इससे संबंधित विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी ,इस बीच कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीन आईपीएस अधिकारियों घनश्याम उपाध्याय, नवल बजाज और विद्या जयंत कुलकर्णी को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी कुलकर्णी को प्रतिनियुक्ति आधार पर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस उपाध्याय का कार्यकाल 29 जून 2026 तक होगा। महाराष्ट्र कैडर के 1995 बैच के नवल बजाज इस पद पर 6 जून 2026 तक रहेंगे।

Related Articles

Back to top button