Breaking
21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगीKashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाबयूपी SIR पर सीएम योगी के दावों पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, ‘चुनाव आयोग बताए’चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- ‘अहंकार में डूबे हैं लोग’
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

कम ने अधिकारियों को छुट्टा जानवरों को गो-संरक्षण केन्द्रों में पहुंचाने के दिए आदेश |

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को गो-संरक्षण केन्द्रों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है।
सभी जिलाधिकारी देखें कि कहीं भी गोवंश छुट्टा न घूमें। इन्हें गो-आश्रय स्थल में लाकर इनकी समुचित देखभाल की जाए। पशुपालन विभाग छुट्टा जानवरों को गो-संरक्षण केन्द्रों में पहुंचाए। इसके लिए टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को निर्देशित किया कि गो-संरक्षण केन्द्रों में पशुओं के चारे, पानी, सुरक्षा, साफ-सफाई आदि की पूरी व्यवस्था की जाए। पशुओं को ठण्ड से बचाने तथा स्वास्थ्य की देखभाल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संरक्षण केन्द्रों में केयरटेकर तैनात रहें, जो इन पशुओं की देख-रेख करें।

 

Related Articles

Back to top button