Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 4थे टेस्ट में अंशुल कंबोज का डेब्यू, बने भारत के 318वे टेस्ट प्लेयर

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्डट्रैफर्ड स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम में अंशुल कंबोज का टेस्ट डेब्यूहुआ है। दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज कुछ ही दिन पहले इंग्लैंड पहुंचा था और अब उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल गई है। अंशुलकंबोज को टेस्ट कैप पूर्व विकेटकीपर– बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने सौंपी। वहीं अंशुल भारत के टेस्टखिलाड़ी नंबर 318 बने हैं। 

अंशुल कंबोज का जन्म हरियाणा के करनाल में 6 दिसंबर 2000 को हुआ। 24 वर्षीय तेज गेंदबाज बेहद कम उम्र में ही भारतीय घरेलू क्रिकेट में छा गया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मैक्ग्रा के नाम से भी पुकारा जाता है वो इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ये दिग्गज ही उनका आइडल है और उनकी गेंदबाजी की सोच भी वैसी ही है। अंशुल एक ही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अंशुल का कद 6 फीट 2 इंच है और इसलिए वोस्विंग के साथ-साथ एक्स्ट्रा बाउंस भी हासिल करते हैं।

अंशुल कंबोज का डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू 2022 में ही हुआ था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना दम दिखाया और इस गेंदबाज ने 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें साल 2024 में मुंबई इंडियंस में आईपीएल में खेलने का मौका दिया लेकिन अगले ही सीजन वोरिलीज हो गए। 

Related Articles

Back to top button