Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
एजुकेशन

एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का भव्य शुभारंभ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। एस.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ में आज पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग तथा जैव-प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा, IEEE स्टूडेंट ब्रांच SRIMT के सहयोग से किया जा रहा है। इस बार का विषय है – “Transdisciplinary Frontiers: Bridging Electronics and Biotechnology with Artificial Intelligence for Research Excellence” – जिसका उद्देश्य अनुसंधान एवं नवाचार को एक नई दिशा देना है।

कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में श्री बीरेंद्र कुमार मौर्य, निदेशक (A), दूरसंचार विभाग, भारत सरकार ने “Next-Gen Wireless Technologies & Citizen Centric Initiatives of DoT” विषय पर अपना विशिष्ट व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने अगली पीढ़ी की वायरलेस तकनीकों एवं नागरिक केंद्रित पहलों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष इं. पीयूष सिंह चौहान एवं प्रो. (डॉ.) सुष्मिता सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने श्री मौर्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और आयोजन की सफलता के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण तथा जैव-प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य संयोजक के रूप में डॉ. डी.पी. सिंह (निदेशक), इं. बीर सिंह, इं. पंकज गुप्ता, डॉ. खादिम मोइन सिद्दीकी, डॉ. संजय मिश्रा सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों और प्रतिभागियों के योगदान की प्रशंसा की गई। उपाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शैक्षिक गुणवत्ता में अभिवृद्धि करते हैं और संस्थान के शोध परिवेश को सशक्त बनाते हैं।

यह FDP 8 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से प्रतिष्ठित विशेषज्ञ विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे।

Related Articles

Back to top button