Breaking
उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से करायी मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से करायी मुक्त

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने दिनांक 29.09.2026 को इन्दिरानगर सेक्टर-18 स्थित ग्राम समीउद्दीनपुर के खसरा संख्या-317 में लगभग 600 वर्गमीटर अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधीक्षण अभियंता, निर्माण खंड-एकाई-6 की अध्यक्षता में की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तथा परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग ₹6 करोड़ है। भूमि के अतिक्रमण से मुक्त होने से परिषद को उक्त परिसंपत्ति पर पुनः नियंत्रण प्राप्त हुआ है तथा भविष्य में इसके नियोजित उपयोग के माध्यम से परिषद के हित में इसका समुचित सदुपयोग किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा भूमि एवं परिसंपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button