Breaking
21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगीKashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाबयूपी SIR पर सीएम योगी के दावों पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, ‘चुनाव आयोग बताए’चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- ‘अहंकार में डूबे हैं लोग’
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

छठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) को दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के विभिन्न जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि किसी भी यात्री से तय किराए से अधिक वसूली न की जाए, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपने परिवार के साथ त्योहार मना सके। शुक्रवार शाम को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में CM योगी ने बताया कि श्रद्धालु 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे, और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का व्रत संपन्न होगा। उन्होंने कहा, “छठ लोगों की गहरी आस्था, अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का त्योहार है।” उन्होंने बताया कि वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर सहित कई जिलों में लाखों श्रद्धालुओं के इस त्योहार में शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button