Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsदिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्य

चुनाव में आप का फंडा, “बिजली हाफ- पानी माफ़”

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अब तक उत्तराखंड, पंजाब, यूपी और गोवा में ये वादा कर चुकी है। जिसके बाद अन्य पार्टियां खासतौर पर जो पार्टी सरकार में है, वो भी ‘मुफ्त बिजली’ के वादे को ‘काउंटर’ करने में जुट गई है, लेकिन जो सरकार में नहीं हैं, वो भी इसका ऐलान करने से नहीं चूक रही है।

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलावर को गोवा में कहा, गोवा में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, पुराने बिल माफ किए जाएंगे, बेरोजगारों को 3000 रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा और सरकारी नौकरियों पर गोवा के बच्चों का अधिकार होगा। किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी। मैं जनता का आदमी हूं, आम आदमी का दर्द समझता हूं।

केजरीवाल के इस वादे पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पलटवार करते हुए उनको उत्तरी गोवा के उनके विधानसभा क्षेत्र सांकेलिम से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी है। साथ ही प्रमोद सावंत ने ये भी कहा कि ‘गोवा के लोग बहुत स्मार्ट हैं और वे इस झांसे को गंभीरता से नहीं लेंगे।’

उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी सरकार में आने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा चुकी है। जिसके तुरंत बाद राज्य की बीजेपी सरकार ने भी बिजली देने का वादा कर दिया। उत्तराखंड सरकार ने ऐलान किया कि 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 100 से 200 यूनिट तक खर्च करने पर परिवारों को 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। वहीं कांग्रेस की ओर से हरीश रावत सरकार बनने पर पहले साल 100 यूनिट बिजली मुफ्त और एक साल बाद 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर चुके हैं।

पंजाब में कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में पहले से किसानों और अनुसूचित जाति वर्ग को बिजली मुफ्त मिल रही है। वहां भी आप ने सरकार में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा कर दिया है। आप के इस ऐलान के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने पर विचार कर रही है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ग्रामीण उपभोक्ताओं को 2.80 रुपये प्रति यूनिट और बगैर मीटर वालों को 4. رهان الخيل 07 रुपये प्रति यूनिट की छूट शुरू से ही दे रही है। एक किलोवॉट लोड तक और 100 यूनिट की खपत तक चार रुपये से अधिक प्रति यूनिट छूट दी जाती है। राज्य सरकार ग्यारह हजार करोड़ की सब्सिडी गरीब और किसानों के लिए देती है।

इन हालात में आम आदमी पार्टी सभी को मुफ्त बिजली और पुराने बिलों की माफ करने का ऐलान किया है।

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में भी विधानसभा एवं नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी। दिल्ली फॉर्मूले की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला यात्रा फ्री की जायेगी।

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आप के हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज रत्नेश गुप्ता के अनुसार नवंबर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गुजरात में सूरत नगर निगम चुनाव में इस साल 27 सीटें जीतने के बाद गांधी नगर के नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी आप पहले से ही गुजरात विधानसभा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। आप संयोजक केजरीवाल बीजेपी के 25 साल के शासन के बाद भी गुजरात में महंगी बिजली पर सवाल उठा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button