Breaking
CWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजर
Breaking Newsस्पोर्ट्स

मोर्गन ने की वेंकटेश की तारीफ, कहा- बेहतरीन प्रदर्शन किया…

अबु धाबी। रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर की सराहना करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उन्होंने निडर होकर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वेंकटेश ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली और विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम को नौ विकेट से हराने में अहम भूमिका निभाई।

मोर्गन ने कहा, “मेरे ख्याल से वेंकटेश जिस तरह से आए और खेले वो बेहतरीन था और उन्होंने उस ब्रांड का क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते हैं। हमारी टीम में काफी प्रतिभा है और ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में खेलना जो काफी आक्रमक प्रवति के हैं और इसी तरह खेलना चाहते हैं।”

बेंगलोर ने केकेआर के सामने जीत के लिए 93 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में केकेआर ने शुभमन गिल और वेंकटेश के पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी के दम पर 10 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।

मैकुलम ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि यहां से एक चुनौती होगी, लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य इस मैच की तरह क्रिकेट खेलना है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो हम खुद को आगे बढ़ने का सबसे अच्छा मौका देंगे। यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जो फ्रेंचाइजी ने पहले किया है। मुझे लगता है, आगे बढ़ते हुए, अगर हम इसी तरह से खेलना जारी रखते हैं, तो यह हमें एक खतरनाक टीम बना देगी।”

Related Articles

Back to top button