Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsराज्यराष्ट्रीय

बोकारो रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम मे भयानक हादसा, सिलेण्डर फटने से दो घायल

बोकारो:  बाेकारो रेलवे के लोको रनिंग स्टाफ के लिए बने रनिंग रूम में सुबह लगभग दस बजे भीषण विस्फोट हुआ है। विस्फोट रसोईघर में सिलेंडर फटने के कारण हुआ ,हादसे में रनिंग रूम के रसोई घर में काम कर रहा हराधन व मह‍िला कर्मी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गए है, अन्य लोग रेलवे स्टेशन से भाग लिये। जबकि अन्य घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले कई कर्मचारियों को चोट लगी पर मौके से वे सभी भाग गए हैं। विस्फोट एलपीजी सिलिंडर के फटने से होने की सूचना है। घटना में सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए।

वहीं रसोई घर की दीवार दो किनारे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा छत में दरार पड़ने की सूचना है। बताया जा रहा है कि रनिंग रूम में 68 गार्ड व ड्राइवर के रहने की व्यवस्था है। घटना के वक्त लगभग चालीस लोग रनिंग रूम में मौजूद थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की जांच रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे । विस्फोट की आवाज इतनी जोरदार थी कि जो जहां था वहां से भागने लगे या रूक गए। लोगों को पहले लगा कि कहीं आसपास बड़ा बम विस्फोट हुआ है। हालांकि जांच के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह बम का विस्फोट नहीं बल्कि एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे, पूरा रसोई घर ध्वस्त हो गया था।

प्रथम दृष्टि में सिलिंडर में विस्फोट का मामला प्रतित हो रहा है। यह जांच से पता चलेगा कि विस्फोट केवल सिलिंडर में आग लगने की वजह से हुई या किसी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ में। बताया कि ठेकेदार द्वारा घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा था। यहां फायर सेफ्टी के लिए सिलिंडर है पर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति प्रशिक्षित नहीं है। मौके पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक कर रहे हैं कैंप : घटना के बाद रसोई घर के कचड़ा को हटाया जा रहा है। इसकी निगरानी स्वयं क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अरविंद एस कर रहे हैं। रेल प्रशासन मामले की सच्चाई दबाने की गरज से न तो मीडिया वालों को अंदर जाने की इजाजत दे रहा है और न ही घटना के चश्मदीदों से बात करने की इजाजत दे रहा है।

Related Articles

Back to top button