Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
Main slideउत्तर प्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश: 18वीं विधानसभा के वर्ष 2024 के तृतीय सत्र में कुल चार उपवेशन हुए- सतीश महाना

18वीं विधानसभा के वर्ष सदन की कार्यवाही 2 घंटे 23 मिनट तक स्थगित रही, जबकि स्थगन रहित कार्यवाही कुल 13 घंटे 52 मिनट तक चली।

 

आनन्द  गोपाल  चतुर्वेदी।                            अर्ली  न्यूज़  नेटवर्क।

लखनऊ। 18वीं विधानसभा के वर्ष 2024 के तृतीय सत्र में कुल चार उपवेशन हुए, जिनकी कुल समयावधि 16 घंटे 15 मिनट रही। इसमें सदन की कार्यवाही 2 घंटे 23 मिनट तक स्थगित रही, जबकि स्थगन रहित कार्यवाही कुल 13 घंटे 52 मिनट तक चली।
गत 16 दिसंबर से प्रारंभ हुए 18वीं विधानसभा के वर्ष 2024 के सत्र में नियम-300 के अंतर्गत:
प्रथम सत्र में प्राप्त सूचनाओं की संख्या 7 रही, जिनमें से 3 सूचनाओं को सुनकर ग्राह्य किया गया।
द्वितीय सत्र में 16 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 ग्राह्य की गईं।
तृतीय सत्र में कुल 11 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 ग्राह्य की गईं।
कुल मिलाकर, वर्ष 2024 के तीनों सत्रों में 34 सूचनाओं में से 8 सूचनाओं को सुनकर ग्राह्य किया गया।
नियम-301 के तहत:
प्रथम सत्र में प्राप्त 381 सूचनाओं में से 273 स्वीकृत और 108 अस्वीकृत रहीं।
द्वितीय सत्र में 358 सूचनाओं में से 197 स्वीकृत और 161 अस्वीकृत रहीं।
तृतीय सत्र में 315 सूचनाओं में से 226 स्वीकृत और 89 अस्वीकृत रहीं।

सत्र के दौरान कुल 2809 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें:
384 तारांकित और 1966 अतारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए।
उत्तरित तारांकित प्रश्नों की संख्या 78 और उत्तरित अतारांकित प्रश्नों की संख्या 768 रही।
इनमें से 89.14% प्रश्न (2504 प्रश्न) माननीय सदस्यों द्वारा ऑनलाइन प्राप्त हुए।
सत्रवार प्रश्नों का विवरण:
प्रथम सत्र: 75 तारांकित और 525 अतारांकित प्रश्न।
द्वितीय सत्र: 75 तारांकित और 744 अतारांकित प्रश्न।
तृतीय सत्र: 78 तारांकित और 768 अतारांकित प्रश्न।
वर्ष 2024 में कुल 7446 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से 6478 (87%) प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए।
नियम-56 के अंतर्गत:
प्रथम सत्र: 54 सूचनाओं में से 10 ग्राह्यता हेतु सुनी गईं।
द्वितीय सत्र: 29 सूचनाओं में से 7 ग्राह्यता हेतु सुनी गईं।
तृतीय सत्र: 33 सूचनाओं में से 6 ग्राह्यता हेतु सुनी गईं।
नियम-103 के तहत:
प्रथम सत्र: कुल प्राप्त 14 प्रस्तावों में कोई भी प्रस्ताव ग्राह्य नहीं हुआ।
द्वितीय सत्र: 28 प्रस्ताव प्राप्त हुए और सभी ग्राह्य हुए।
तृतीय सत्र: 19 प्रस्ताव प्राप्त हुए और सभी ग्राह्य हुए।
वर्ष 2022-2024 के दौरान:
कुल 13248 याचिकाएं प्राप्त हुईं, जिनमें:
7796 ग्राह्य,
2478 अग्राह्य,
2974 व्यपगत रहीं।
नियम-51 के अंतर्गत 402 सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें:
13 वक्तव्य,
15 केवल वक्तव्य,
182 ध्यानाकर्षण हेतु और
192 सूचनाएं अस्वीकृत रहीं।
विधेयक विवरण:
वर्ष 2024 के तृतीय सत्र में कुल 12 विधेयक प्रस्तुत किए गए:

1. उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक, 2024

2. उत्तर प्रदेश माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक, 2024

3. उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति (संशोधन) विधेयक, 2024

4. उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2024

5. उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (छठवां संशोधन) विधेयक, 2024

6. उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (सातवां संशोधन) विधेयक, 2024

7. उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (आठवां संशोधन) विधेयक, 2024

8. उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक, 2024

9. उत्तर प्रदेश माल और सेवाकर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2024

10. उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (संशोधन) विधेयक, 2024

11. उत्तर प्रदेश राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024

12. उत्तर प्रदेश विनियोग (2024-2025 का द्वितीय अनुपूरक) विधेयक, 2024

Related Articles

Back to top button