Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking NewsMain slideराजनीतिराज्य

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में निकली अद्भुत तिरंगा यात्रा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

कानपूर। शुक्रवार का दिन तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के ज्वार में डूबा नजर आया, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि यह भारत माता के चरणों में अर्पित श्रद्धा की सजीव अभिव्यक्ति थी।

तकरीबन 500 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को थामे अनुशासित कदमों से आगे बढ़ते दो सौ एनसीसी कैडेट्स ने जैसे ही यात्रा का नेतृत्व किया, सड़कों का हर कोना देशभक्ति के भाव से पुलकित हो उठा। अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की यह जीवंत तस्वीर देखकर राह के दोनों ओर लोग स्वतः उमड़ पड़े। हर मोड़, हर चौराहा, हर मकान की छत से देशवासी अपने राष्ट्रध्वज की इस ऐतिहासिक यात्रा को नमन करते दिखे।

इस भावनात्मक यात्रा में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, वीरता की मिसाल पूर्व सैनिक, आध्यात्मिक आलोक से दीप्त साधु-संत, धर्माचार्य, अधिवक्ता संघ के सदस्य, समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और सिविल डिफेंस के जांबाज कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया।

यह तिरंगा यात्रा महज़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनमानस की भावना, एकता और संकल्प का प्रमाण थी — जो यह संदेश दे रही थी कि जब तिरंगे की शान की बात हो, तब पूरा समाज एकजुट होकर उसके चरणों में नतमस्तक हो जाता है।

Related Articles

Back to top button