Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 लॉन्च होगा 2022 की तीसरी तिमाही में, संसद में केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

दिल्ली। भारत अगले साल तीसरी तिमाही में चंद्रमा पर अपना तीसरा मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च कर सकता है, जो कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से अंतरिक्ष यान के निर्माण में देरी हो रही है. अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने संसद में अपने एक लिखित जवाब में इस बात की जानकारी दी. बता दें कि पहले चंद्रयान-3 को साल 2021 में लॉन्च किया जाना था.

अंतरिक्ष विभाग (Space Department) ने अपने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन (Coronavirus and Lockdown) के कारण चंद्रयान-3 का काम प्रभावित हुआ था. हालांकि वर्क फ्रॉम होम के जरिए चंद्रयान पर जो भी संभव काम हो सकता था, उसे लॉकडाउन के दौरान पूरा किया गया. हालांकि अब अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान एक बार फिर से चंद्रयान-3 पर चल रहे काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button