Breaking
पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंदअखिलेश का नीतीश के राज्यसभा जाने पर हमला, कहा- हम तो PM पद से चाहते थे विदाईसिद्दरमैय्यह का बच्चों के लिए बड़ा फैसला, 16 वर्ष से कम के बच्चो के सोशल मीडिया पर लगेगा बैनधुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर टला, 4 घंटे लंबी हो सकती है यह फिल्मतेहरान की शॉपिंग स्ट्रीट पर अटैक, 200 बच्चों की मौत पर UNICEF ने जताई चिंताकारबी आंगलोंग में सुखोई-30MKI क्रैश, सुरक्षा पर उठे सवालनीतीश ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह भी थे साथ
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। UP ATS ने मंगलवार को आगरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएसआई खुफिया एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात था। उस पर भारतीय युद्धपोतों की गुप्त तस्वीरें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने का गंभीर आरोप है। एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि नौसेना का एक अधिकारी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। आरोपी की पहचान इस प्रकार हुई: यूपी एटीएस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद संदिग्ध की निगरानी इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक सर्विलांस के जरिए की गई। जांच में आगरा निवासी आदर्श उर्फ लकी का नाम सामने आया, जो वर्तमान में दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि (केरल) में तैनात था। एटीएस ने तथ्यों की पुष्टि करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लांस नायक को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी देश की सुरक्षा और जासूसी नेटवर्क को तोड़ने के संदर्भ में अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रणनीतिक जानकारी लीक करने का आरोप

जांच के दौरान यह पाया गया कि आदर्श उर्फ लकी पाकिस्तान आधारित आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था। उसने न केवल महत्वपूर्ण सैन्य जानकारी साझा की, बल्कि रणनीतिक महत्व के युद्धपोतों की तस्वीरें भी भेजीं। इसके अलावा, आरोपी के खाते से आईएसआई एजेंट को पैसे भेजने के प्रमाण भी मिले हैं। इन साक्ष्यों ने उसकी आपराधिक संलिप्तता और देश विरोधी गतिविधियों को पूरी तरह प्रमाणित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button