Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

एअर इंडिया विमान के इंजन में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को बीच हवा में पक्षी से कथित तौर पर टकराने के बाद इंजन में आई समस्या के मद्देनजर यहां आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा. विमान में 103 यात्री सवार थे, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एन पुरुषोत्तम ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 2658 के पायलट ने विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारने का अनुरोध किया और हैदराबाद जाने के बजाय बीच रास्ते से विशाखापत्तनम लौट आया.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने यह आशंका जताई कि प्लेन के इंजन में समस्या का कारण पक्षी से जहाज का टकराना हो सकता है. बहरहाल,  विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट भी जारी कर दिया गया था. विमान में आई समस्या को लेकर जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button