Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश ने किया ट्वीट,भाजपा के झूठ की हर तस्वीर उधार है,फिर सोच कैसे ईमानदार।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोए़डा के जेवर में ज़ेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के बाद बीजेपी नेताओं द्वारा एअरपोर्ट की तस्वीर पोस्ट करने पर हुआ बवाल, अखिलेश भी चुटकी लेने में नही रहे पीछे। बता दें दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर इंटरनेशनल हवाई अड्डे का शिलान्यास किया था, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा एक तस्वीर पोस्ट की गई जिसे जेवर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।हालांकि इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि यह तस्वीर झूठी है।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने ट्वीट में कहा, “भाजपा के झूठे काम की हर तस्वीर उधार है, फिर झूठा दावा करने वालों की कैसे ‘सोच ईमानदार’ है।”

दरअसल योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने ट्वीट में एक एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि “एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने साथ 35000 करोड़ रुपये का निवेश भी लाने जा रहा है। इससे एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और क्षेत्र में विकास की गति भी तेज होगी।”

वहीं यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी उसी तस्वीर को शेयर करते हुए उसे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बताया। भाजपा नेताओं के इन दावों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खंडन किया है। लोगों का दावा है कि जिस तस्वीर को जेवर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है वो चीन में बीजिंग के दाक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है।

हालांकि बाद में केशव प्रसाद मौर्या ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोग भाजपा पर झूठा होने का आरोप लगा रहे हैं। एक प्रज्जवल यादव(@PrajjawalkumarG) ने लिखा “झूठी भाजपा सरकार”।

अली मुर्तजा(@ali_murtuza_) ने लिखा, “ये तो बीजिंग का एयरपोर्ट है।” इसके अलावा हसीन रहमानी(@HaseenBolta) ने लिखा, “ये तस्वीर बीजिंग एयरपोर्ट की है मंत्री जी।”

बता दें कि शिलान्यास के साथ ही एयरपोर्ट के पहले चरण का काम 2024 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। वहीं ज़ेवर एयरपोर्ट से देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी लगभग 72 किलोमीटर होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल जाएगा। चुनाव के नजरिए से भी इसे अहम माना जा रहा है।

बता दें कि इस एयरपोर्ट के निर्माण में 10,050 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माना जा रहा है कि इस एयरपोर्ट की वजह से करीब 35000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं भाजपा का दावा है कि इसके निर्माण से 1 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button