Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
Breaking Newsस्पोर्ट्स

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने रखा दूर।

नई दिल्ली : कोविड -19 के नए वेरिएंट के कारण भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा खतरे में है, लेकिन उससे पहले ही टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और अब वह भारतीय टीम के साथ इस दौरे पर नहीं जाएंगे।

हार्दिक ने अपनी फिटनेस और ज्यादा काम करने के लिए बीसीसीआई से कुछ और समय मांगा है और इसलिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि अब वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टीम में वापसी नहीं करना चाहते बल्कि एक ऑलराउंडर के रूप में वापसी करना चाहते हैं और इसलिए उन्हें अभी अपनी फिटनेस और ज्यादा काम करने की जरूरत है।
आईपीएल 2021 और टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। गेंदबाजी नहीं करने को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि हार्दिक ने फिटनेस पर ध्यान देने के लिए छुट्टी मांगी है। उन्होंने कहा, ‘हां, उन्होंने कुछ समय के लिए छुट्टी मांगी है और चयन के लिए उन पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है। वे ठीक हो जाएंगे और पीठ की चोट के लिए बीसीसीआई और एनसीए के रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। मैं नहीं कह सकता कि वे कब वापसी करेंगे।’
हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में भी विफल रहे थे। दो मैच में ही उन्होंने गेंदबाजी की थी और इसमें भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने ग्रुप स्टेज के सभी पांचों की तीन पारियों में केवल 69 रन ही बनाए थे। आईपीएल 2021 में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा था और उन्होंने 12 मैचों में 14.11 की औसत से सिर्फ 127 रन बनाए थे। बीसीसीआई ने हार्दिक को एनसीए को रिपोर्ट करने और अपना फिटनेस प्रोग्राम पूरा करने का निर्देश दिया था। लेकिन, उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए पीठ की चोट के बावजूद खेलना जारी रखा था। भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 17 दिसंबर 2021 से 26 जनवरी 2022 तक तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

Related Articles

Back to top button