Breaking
WPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारीदेश में बवाल-घूसखोर पंडत OTT फिल्म वेब सीरीज पर लखनऊ में FIRMeghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद भी खनन क्यों? ब्लास्ट में Assam के 18 मजदूरों की मौतIndia-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 4-5 दिन में साइन होगा समझौता पत्रलोकसभा में बिना प्रधानमंत्री के सम्बोधन के ही प्रस्ताव पासराष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी का शाम 5 बजे राजयसभा में सम्बोधन, विपक्ष करेगा विरोधU-19 World Cup के सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में शानदार प्रदर्शन
अंतर्राष्ट्रीयऑटो वर्ल्ड

अमरुल्लाह सालेह ने संभाली पंजशीर फोर्स की कमान,खास रणनीति से Taliban लड़ाकों को घेर कर रहे हमले

 

काबुल: तालिबान (Taliban) ने ये दावा किया है कि उसने नेशनल रेजिस्टेंट फोर्स को हराकर पंजशीर (Panjshir) को कब्जे में कर लिया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अफगानिस्तान नेशनल रेजिस्टेंट फ्रंट (Afghan National Resistance Front) की कमान सीधे अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) ने संभाल ली है और वो तालिबानी लड़ाकों पर पहाड़ी इलाकों से हमले कर रहे हैं.

इस खास रणनीति पर काम कर रहे हैं अमरुल्लाह सालेह

जानकारी के मुताबिक अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) ने एक खास रणनीति के तहत अपनी फोर्सज को पहाड़ के उन इलाकों में तैनात कर दिया है, जिनके बीच से पंजशीर (Panjshir) की तरफ जाने के लिए सड़क गुजरती है. पहाड़ की ऊंचाइयों पर बैठकर रेजिस्टेंट फोर्स तालिबान पर हमले कर रही है. सूत्रों ने तालिबान के उस दावे को फर्जी करार दिया है, जिसमें उसने ये दावा किया था कि कार्यकारी राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह अफगानिस्तान छोड़कर दूसरे देश भाग गए हैं.

तालिबानी (Taliban) हुकूमत का विरोध कर रहे नेशनल रेजिस्टेंट फोर्स (NRF) ने कहा कि पंजशीर (Panjshir Valley) अब भी आजाद है और उस पर तालिबान कब्जा नहीं कर पाया है. NRF ने कहा कि इलाके में अभी लड़ाई जारी है. नेशनल रेजिस्टेंट फोर्स के मुताबिक तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तान सेना और ड्रोन्स के जरिए उन पर हमले करवा रही है. रेजिस्टेंट फोर्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की SSG कमांडो को पंजशीर पर हमले करते देखा गया है.

सूत्रों के मुताबिक तालिबान की मदद के लिए आईएसआई चीफ हामिद फैज (ISI Chief Hamid Faiz) शनिवार से ही काबुल में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि तालिबान के कहने पर उन्होनें पंजशीर में पाकिस्तानी ड्रोन और सेना की यूनिट्स को पंजशीर पर हमले के लिए भेजा है.

तालिबान ने हथियार उठाने वालों को बताया देश का दुश्मन

तालिबान (Taliban) ने पंजशीर पर कब्जा कर लिए जाने के अपने दावे के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि युद्ध समाप्त हो गया है और उन्हें एक स्थिर अफगानिस्तान की उम्मीद है. मुजाहिद ने यह भी कहा कि जो कोई भी हथियार उठाता है वह लोगों और देश का दुश्मन है.

ईरान कर रहा  पाकिस्तानी हस्तक्षेप की जांच

पंजशीर में तालिबान के हमले पर ईरान के विदेश मंत्रालय की तरफ से बेहद कड़ा बयान आया है. ईरान ने तालिबान को चेतावनी देते हुए कहा है कि तालिबान लक्ष्मण रेखा न पार करे. साथ ही तेहरान टाइम्‍स के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद खतीब जादेह ने ये भी कहा है कि ‘पंजशीर हमले के दौरान पाकिस्तानी हस्तक्षेप की जांच की जा रही है.’

Related Articles

Back to top button