Breaking
मोहन भागवत पर यात्रा के समय हमला, वनडे भारत की एक कोच का शीशा टूटाबर्थडे पार्टी बोलकर गई MBA स्टूडेंट, सड़ी हालत में मिला नग्न शवईशान किशन की तूफानी पारी के बदौलत भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 8-1 से आगे हुई टीम इंडियाBNP की दो दशक बाद बनी सरकार, तारिक रहमान समेत 298 सांसदों ने ली शपथबांग्लादेश में तारीख रहमान की शपथमनरेगा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शनहरियाणा के रोहतक में गैंगवारअसम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु और PDY, विधानसभा चुनावों में क्या है कांग्रेस की स्तिथि? जानेबांग्लादेश चुनाव- बांग्लादेश में BNP ने जमात-ए-इस्लामी को पछाड़ा,PM मोदी ने बधाई ,भारत के साथ हो सकते हैं दोस्ताना रिश्ते ?बांग्लादेश: चुनाव की पूर्व संध्या पर हिंदू युवक की हाथ-पैर बंधे हत्या, शरीर पर मिले गहरे घाव
Main slideएजुकेशन

एकेटीयू और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर के बीच हुआ एमओयू

दोनों विश्वविद्यालय मिलकर करेंगे अनुसंधान और शोध।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। डा0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर के बीच मंगलवार को गांधीनगर में माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की उपस्थिति में माननीय कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

साझेदारी के तहत दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से शिक्षा, शोध, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। फॉरेंसिक के क्षेत्र में नई तकनीकी का आदान प्रदान किया जाएगा. एकेटीयू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, थ्री डी प्रिंटिंग, नैनो टेक्नोलॉजी जैसी नई उभरती तकनीकी के जरिये सहयोग प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ इन तकनीकी के उपयोग में मदद करेंगे।

विश्वविद्यालयों की शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता गतिविधियों में सामान्य रूप से और विशेष रूप से फोरेंसिक जीवविज्ञान और सीरोलॉजी, फोरेंसिक रसायन विज्ञान और विष विज्ञान तथा संदिग्ध दस्तावेजों और फिंगरप्रिंट जांच के क्षेत्र में रुचि को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा. साथ ही शिक्षकों और छात्रों के लिए कार्यशालाएं, फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आदि का भी आयोजन होगा। ए के टी यू नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर को इनक्यूबेशन और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग देगा।

इसके अलावा टीम ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का भी भ्रमण किया. यहां स्थापित प्रयोगशालाओं सहित अन्य उपक्रमों की कार्यप्रणाली को जाना और भविष्य में संयुक्त रूप से नवाचार शोध में कार्य करने पर सहमति बनी।

इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओ पी सिंह, एसो0 डीन इनोवेशन डा0 अनुज कुमार शर्मा, हेड इन्नोवेशन हब महीप सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button