Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
अंतर्राष्ट्रीय

चीन दो साल बाद शुरू करेगा भारतीयों के लिए स्टूडेंट वीजा, दी व्यापारियों को राहत

नई दिल्ली। चीन दो साल से ज्यादा समय बाद फिर से भारतीयों के लिए स्टूडेंट वीजा शुरू करेगा। चीन ने सोमवार को कोविड प्रतिबंधों के कारण फंसे भारतीय छात्रों के लिए दो साल से अधिक समय बाद वीजा जारी करने की योजना की घोषणा की। इसके अलावा भारतीयों के लिए व्यापार वीजा सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए भी वीजा जारी किए जाने की योजना की घोषणा की गई। चीनी विदेश मंत्रालय में एशियाई मामलों के विभाग में काउंसलर जी रोंग ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय छात्रों को हार्दिक बधाई! आपका धैर्य सार्थक साबित हुआ। मैं वास्तव में, आपके उत्साह और खुशी को साझा कर सकती हूं। #चीन में आपका स्वागत है!”

उनके ट्वीट ने नयी दिल्ली में चीनी दूतावास द्वारा छात्रों, व्यापारियों और चीन में काम करने वालों के परिवारों के लिए वीजा शुरू करने की विस्तृत घोषणा का हवाला दिया। घोषणा के अनुसार, एक्स1-वीजा, उन छात्रों को जारी किया जाएगा जो उच्च शैक्षणिक शिक्षा के लिए लंबी अवधि की खातिर चीन जाना चाहते हैं। इनमें नए छात्रों के अलावा वे छात्र भी शामिल हैं जो अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए चीन लौटना चाहते हैं।

कोविड वीजा प्रतिबंधों के कारण 23,000 से अधिक भारतीय छात्र घर वापस गए थे। उनमें से ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं। चीन ने अपनी पढ़ाई के लिए तुरंत लौटने के इच्छुक लोगों के नाम मांगे थे और उसके बाद भारत ने कई सौ छात्रों की सूची सौंपी थी। श्रीलंका, पाकिस्तान, रूस और कई अन्य देशों के कुछ छात्र हाल के हफ्तों में चार्टर्ड उड़ानों से पहले ही चीन पहुंच चुके हैं।

दिल्ली में चीनी दूतावास की वेबसाइट पर प्रकाशित घोषणा में कहा गया है कि नए छात्रों के साथ ही उन पुराने छात्रों को छात्र वीजा जारी किए जाएंगे जो कोविड वीजा प्रतिबंध के कारण चीन की यात्रा नहीं कर सके थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 1,000 से अधिक पुराने भारतीय छात्रों ने अपनी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button