Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
Breaking NewsMain slideपश्चिम बंगालराजनीतिराज्य

बंगाल : अर्ली न्यूज़ के सर्वे में एक बार फिर से ममता सरकार

आनन्द गोपाल चतुर्वेदी, अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। बंगाल विधानसभा चुनाव में जहाँ ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकरर बन रही है, वहीँ अर्ली न्यूज़ हिंदी दैनिक के यूट्यूब चैनल @earlynewsindia ने भी एक सर्वे जनता से सवाल पूछकर किया था,जिसके नतीजे एक्सिटपोल के नतीजों के अनुमान से बिलकुल अलग आएं हैं, अर्ली न्यूज़ के सर्वे में 100% एक बार फिर ममता की सरकार बन रही है।

आपको बतादें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आने हैं, नतीजों से पहले ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा कि जीत हो रही है, जिससे भाजपा काफी उत्साह में है, वही बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने भी 226 से ज्यादा सीट जीतने दावा करते हुए कहा कि बंगाल में एक बार फिर माँ,माटी,मानुस की सरकार बनने जा रही है।

ममता ने कहा कि चुनाव परिणाम पहले से ही उनकी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट हैं। ‘केंद्र सरकार ने अपनी पूरी मशीनरी लगा दी, लेकिन जीत हमारी ही होगी।’

ज़्यादातर एग्ज़िट पोल में भाजपा को बढ़त

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती थी और 90 प्रतिशत से ज़्यादा वोटिंग दर्ज की गई। बीजेपी ने इस भारी वोटिंग को टीएमसी के 15 साल के शासन के बाद “पोरिबोरतोन” या बदलाव का संकेत बताया। कई पोल करने वालों ने भी इसी रुझान को दिखाया। Matrize ने BJP के लिए 146-161 सीटें और TMC के लिए 125-140 सीटों का अनुमान लगाया। P-Marq ने बीजेपी के लिए सबसे मज़बूत अनुमानों में से एक दिया, जिसमें 150-175 सीटों का अंदाज़ा लगाया गया, जबकि टीएमसी को 118-138 सीटें दी गईं। Chanakya Strategies ने भी भगवा लहर की भविष्यवाणी की, जिसमें BJP के लिए 150-160 सीटें और TMC के लिए 130-140 सीटों का अनुमान लगाया गया। Poll Diary ने BJP के लिए 142-171 सीटें और TMC के लिए 99-127 सीटों का अंदाज़ा लगाया। हालाँकि, सभी सर्वे BJP के पक्ष में नहीं थे। People’s Pulse ने TMC की आसान जीत का अनुमान लगाया, जिसमें 177-187 सीटें मिलने की बात कही गई, जबकि Janmat Polls ने सत्ताधारी पार्टी के लिए 195-205 सीटों का अनुमान लगाया।

2021 के विधानसभा चुनावों में ज़्यादातर एग्जिट पोल्स ने बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़े मुकाबले का अनुमान लगाया था। लेकिन, अंतिम नतीजे इसके बिल्कुल उलट रहे। टीएमसी ने 215 सीटों पर निर्णायक जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिलीं और वह मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी।

Related Articles

Back to top button