Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा की होगी ऐतिहासिक हार,अगर जनता ने दे दिया भरपूर साथ, अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है। सबका काम छिन गया है। किसान को धान की कीमत नहीं मिली।नौजवान के पास रोजगार नहीं है। बिजली कारखाने नहीं लगे। भाजपाई जीप चढ़ाते है और जीभ चलाते हैं। अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे भाजपाई डराकर कर रहे हैं राज। जनता इनको पहचान गई है। जनता बदलाव चाहती है। सन् 2022 के चुनावों में जनता भाजपा का सफाया करेगी। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अपील थी कि वह भाजपा के खिलाफ मतदान करे, भाजपा की इस बार ऐसी ऐतिहासिक हार होगी जिसका उन्हें अंदाज भी नहीं होगी।

अखिलेश यादव हरदोई जनपद में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर सण्डीला के सागरगढ़ी झावर मैदान में आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चा की विशाल रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस रैली की अध्यक्षता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने की। श्री राजभर ने जनता से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेकर जाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के तमाम वर्गों को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मदद दी जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान की आय दुगनी नहीं हुई। धान बेचने में उसकी जान तक चली गई। लखीमपुर की घटना जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड की तरह है। इलाहाबाद में एक परिवार में 4 लोग मारे गए। परिवार न्याय के लिए भागता रहा, सरकार से न्याय नहीं मिला। 30 नवम्बर को हम हाथरस की बेटी की याद करेंगे। उन्होंने कहा सण्डीला अपने लड्डुओं के लिए मशहूर था, वह कारोबार भी बंद हो गया है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले समाजवादियों के काम से अपना काम चला रहे है। कोरोना काल में लोगों को भाजपा सरकार ने अनाथ छोड़ दिया था। तब समाजवादी सरकार में बनी 108 एम्बूलेंस सेवा ही काम आई। डायल 100 का नाम बदला गया तो पुलिस भी बदल गई। पुलिस को सबसे ज्यादा मदद भी समाजवादी सरकार में मिली थी। महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं। भाजपा सरकार जातीय जनगणना से भाग रही है। समाजवादी सरकार गिनती कराकर आबादी के हिसाब से भागीदारी और सम्मान देंगे।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गम्भीर बीमारियों का मुफ्त इलाज होगा। मुफ्त विशेष खाद्यान्न योजना प्रारम्भ की जाएगी। 1500 रूपए माताओं-बहनों के एकाउण्ट में जाएगा। भाजपा सरकार जेवर में जो एयरपोर्ट बना रही है, वह बेचने के इरादे से बनाया जा रहा हैं समाजवादी लोग दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जिस रास्ते से अपनी सरकार बनाई उस रास्ते को हम बंद कर रहे हैं। किसान, नौजवान सभी मिलकर भाजपा को सबक सिखाएंगे। पष्चिम बंगाल में ‘खेला होबे’ का नारा था उत्तर प्रदेश में सन्2022 के चुनावों में भाजपा के लिए ‘खदेड़ा होबे’ का नारा है।

अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व विधायक अनिल वर्मा एवं सत्य नारायण ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर डॉ0 राजपाल कश्यप, ऊषा वर्मा, बाबू रामपाल, जितेन्द्र वर्मा जीतू, राममूर्ति अर्कवंशी, प्रेमचन्द्र प्रजापति, अरविंद राजभर, गया प्रसाद राजवंशी, बाबू खां, घनश्याम अर्कवंशी, अभिषेक दीक्षित एवं अश्विनी पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related Articles

Back to top button