Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

BNP की दो दशक बाद बनी सरकार, तारिक रहमान समेत 298 सांसदों ने ली शपथ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। बांग्लादेश संसद के नए सदस्यों ने मंगलवार (17 फरवरी, 2026) की सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त ए.एम.एम. नासिर उद्दीन के समक्ष शपथ ली। इसके बाद बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जो दशकों में इस शीर्ष पद को संभालने वाले पहले पुरुष होंगे। बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ा है, उनका शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, जमात के विपरीत, बीएनपी ने आम चुनाव के साथ आयोजित जनमत संग्रह का समर्थन करने के लिए “संविधान सुधार आयोग” के सदस्यों के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि परिषद का कोई भी प्रावधान अभी तक संविधान में शामिल नहीं किया गया है।

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिरुद्दीन ने ढाका स्थित राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में सभी 298 सांसदों को पद की शपथ दिलाई। शाम 4 बजे रहमान प्रधानमंत्री और अन्य सांसद मंत्रिमंडल के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 13वें संसदीय चुनाव में दो तिहाई बहुमत से ज्यादा सीटें जीतने वाली बीएनपी नेता तारिक रहमान आज पीएम पद की शपथ ली है। इस देश में 35 साल बाद कोई पुरुष पीएम ने सत्ता संभाली है।

बीएनपी महासचिव हुमायू कबीर विदेश मंत्री बन सकते है, सलाहुद्दीन अहमद, डॉ. रजा किबरिया, मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर समेत कई को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। पार्टी से 2 हिंदू सांसद चुने गए है। इनमें गोयेश्वर चंद्र रॉय को मंत्री पद मिल सकता है।

भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल समेत 1200 से ज्यादा मेहमान शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया।

भारत समेत विदेशी रिश्तों को फिर संवारना बड़ी चुनौती होगी। अंतरिम मुखिया यूनुस ने पाकिस्तान को बहुत ज्यादा अहमियत दे दी थी। भीड़ की हिंसा पर नकेल कसनी होगी। कट्टरपंथी जमात की वजह से ऐसी हिंसा रोज होती थी। इस बार उसे अब तक की सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। जमात ने पश्चिम बंगाल से लगते सीमांत इलाकों में बड़ी जीत हासिल की है। इन इलाकों में कट्टरपंथ तेजी से फैल रहा था। यह भारत के लिए चुनौती है।

Related Articles

Back to top button