Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने पर भाई भाई में झगड़ा, भाइयों में घरेलू कलह

गोरखपुर। BJP पार्टी नेता और राज्य सभा सदस्य जयप्रकाश निषाद के भाई जितेंद्र निषाद ने सपा पार्टी को ज्वाइन किया , उनके अपने घर में इस खबर के आने के बाद से भाई भाई में दीवारें खिंच गई और भाई ने भाई को अपनाने से इंकार कर दिया, सोमवार को यह खबर आने के बाद सपा नेताओं ने जहां बधाइयां देनी शुरू कर दी वहीं राज्यसभा सदस्य ने कहा है कि उनके भाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

समाजवादी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर यह प्रचारित किया गया कि सामजवादी विचारधारा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए गोरखपुर से भाजपा के राज्यसभा सांसद के छोटे भाई जितेंद्र निषाद, गोरखपुर बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री अधिवक्ता सुशील चंद्र साहनी, महराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बसपा प्रत्याशी बेचन निषाद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इसके साथ ही पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें अखिलेश यादव के साथ जितेंद्र निषाद, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव और सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर अमीन डक्कू भी मौजूद हैं।

यह खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और अन्य सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाइयां देनी शुरू कर दीं। इस सम्बंध में जयप्रकाश निषा़द जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके भाई अलग रहते हैं। वह क्या करते हैं उनसे उनका कोई लेना देना नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button