Breaking
केरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्री
Breaking Newsराष्ट्रीयलेख

पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की माता श्रीमती रामरती का हृदय गति रुकने से स्वर्गवास |

नई दिल्ली, बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की माता श्रीमती रामरती का करीब 92 वर्ष की उम्र  में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। मायावती उनके आखिरी दर्शन के लिए दिल्ली पहुंच रही हैं।रामरती ने 92 साल की उम्र में शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिल्ली में ही रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मायावती की मां को हार्ट अटैक आया था और उसी वजह से उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 92 साल की उम्र में वे इस दुनिया को छोड़ चली गईं। अभी के लिए बसपा सुप्रीमो दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के एकत्र होने के बाद कल दिल्ली में मायावती की मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दुखद खबर पर बसपा ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। उसमें बताया गया है कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वैसे करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का भी स्वर्गवास हो चुका है।
अब ये दुखद समाचार भी उस समय आया है जब बसपा सुप्रीमो यूपी चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं। उनकी तरफ से लगातार हर जिले में प्रचार किया जा रहा है, पार्टी के स्तर पर भी कई बैठकें हो रही हैं। लेकिन उनकी मां के स्वर्गवास के बाद बैठकों का दौर कुछ दिनों के लिए शांत पड़ सकता है। अभी के लिए इस मुश्किल समय में बसपा का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ मायावती संग खड़ा है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है

Related Articles

Back to top button