Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर भारत को वनडे में सबसे बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में टीम इंडिया ने चेज में 406-2 रन बनाकर जीत अपने नाम की. भारत ने यह चेज सिर्फ 43.3 ओवर में किया. ओपनिंग पर उतरने वाले गिल ने 133 गेंदों में 26 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 223 रनों की पारी खेली. वह अंत तक नाबाद रहे. भारतीय कप्तान को इस शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. अगर आप भी सोच रहे हैं कि गिल को इतनी बड़ी पारी खेलने के लिए कितनी रकम मिली? तो यहां आपको इसका जवाब मिलेगा.

गिल को 1.50 लाख रुपये दिए गए. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में जब गिल अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो लाइव के दौरान टीवी स्क्रीन पर नीचे लिखकर आया कि गिल को डेढ़ लाख रुपये की रकम दी गई.

नाबाद 223 रनों की पारी के साथ गिल वनडे में कप्तान के रूप में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज था. सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी.

406 रनों का बड़ा टोटल चेज करने के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया को ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बहुत ही शानदार शुरुआत दिलाई. हिटमैन ने 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 101 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 (158 गेंद) रनों की साझेदारी की.

भारत ने दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. तिरुवनंतपुरम के पहले वनडे में भी टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. इस तरह सीरीज भारत के नाम हो गई है. तीसरा वनडे 03 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत हासिल करके टीम इंडिया सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे वनडे में गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया क्या कमाल करती है.

Related Articles

Back to top button