Breaking
वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?
राज्य

नई लाइब्रेरी का तोड़ा ताला, राजस्थान यूनिवर्सिटी में ABVP का हंगामा

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जमकर हंगामा देखने को मिला है. ये मामला है राविवि परिसर में स्थित नई लाइब्रेरी को तुरंत प्रभाव से शुरू करने के लिए. العاب الربح लाइब्रेरी के सामने प्रदर्शन के बाद अचानक इस आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया. मौके पर मौजूद एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा लाइब्रेरी का ताला-तोड़कर छात्रों को अंदर प्रवेश करवाया गया. العاب الروليت

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन द्वारा उनको रोकने की सभी कोशिश भी नाकाम ही नजर आई. قواعد لعبة البوكر गौरतलब है कि राविवि में बन रही नई लाइब्रेरी को बनकर तैयार हुए करीब 3 सालों का समय बीत चुका है. राविवि में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए राविवि में करीब 5 साल पहले इस लाइब्रेरी की नींव रखी गई थी.

करीब 2 साल के निर्माण कार्य के बाद छोटे-छोटे कामों के चलते लाइब्रेरी का काम अटका हुआ दिखा लेकिन पिछले करीब 2 सालों की बात की जाए तो लाइब्रेरी पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है. राविवि प्रशासन द्वारा लाइब्रेरी के उद्घाटन को लेकर तीन बार घोषणा भी की जा चुकी है लेकिन हर बार उद्घाटन की तिथि में बदलाव ही होता गया, जिसके चलते अब छात्रों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज राविवि के छात्रों के साथ प्रदर्शन करते हुए लाइब्रेरी का ताला तोड़ा है. एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने बताया कि “लाइब्रेरी का काम हुए करीब 3 सालों का समय बीत चुका है, दो साल से सिर्फ तिथि ही जारी हो रही है लेकिन उद्घाटन नहीं हो पाया रहा है, जिसके चलते आज राविवि के आम छात्रों की मौजूदगी में लाइब्रेरी का ताला तोड़ा है. ये लाइब्रेरी छात्रों कों ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी लेकिन राविवि प्रशासन की राजनीति के चलते इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा है.”

Related Articles

Back to top button