Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में राहुल ने कहा-‘देखना चाहता था, कौन मुझ पर फेंकेगा ग्रेनेड’

नई दिल्ली। अमेरिका के 10 दिनों के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (1 जून) को भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जब भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर पहुंची तो उन्होंने (प्रशासन) ने मुझसे कहा कि वहां चार दिन पैदल चलोगे तो हो सकता है कि तुम मारे जाओ.

राहुल गांधी ने कहा कि इस चेतावनी पर मैंने उनसे कहा कि ऐसा हो जाने दो. मैं देखना चाहता था कि कौन मुझपर ग्रेनेड फेंकेगा. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षाकर्मी, प्रशासन के लोग मुझे देख रहे थे और मुझे उनका चेहरा देखकर ऐसा लगा कि वे समझ नहीं पाए कि मैं क्या कह रहा हूं?

कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे व्यक्ति के पास कितना बल है, लेकिन आपको जीवन में दृढ़ रहना होगा. राहुल गांधी अपने अमेरिकी दौरे में इन दिनों कैलिफोर्निया में हैं. भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को निशाने पर ले रखा है.

एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर पीएम मोदी भगवान के साथ बैठें तो वो उन्हें ही समझा देंगे. उन्होंने कहा था कि कई लोग हैं, जिन्हें सब कुछ जानने का भ्रम है. राहुल गांधी ने बुधवार (31 मई) को सिलिकॉन वैली में स्टार्टअप उद्यमियों के साथ बातचीत में पेगासस सॉफ्टवेयर का जिक्र किया था.

मेरा फोन हो रहा है टैप- राहुल गांधी
उन्होंने दावा किया था कि उन्हें पता था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. इसके बाद राहुल ने अपने आईफोन पर मजाकिया अंदाज में कहा- हैलो ! मिस्टर मोदी. उन्होंने कहा कि अगर कोई देश तय करता है कि वह आपका फोन ‘टैप’ करना चाहता है तो इसे कोई रोक नहीं सकता है. यह मेरी समझ है.

Related Articles

Back to top button